न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंदिर जिस पर पकिस्तान द्वारा गिराए गए बम हो गए बेकार

जैसलमेर से 130 किलोमीटर दूर भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर के पास तनोट माता का मंदिर आज से 1200 साल पहले स्थापित किया गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Apr 2018 4:58:55

मंदिर जिस पर पकिस्तान द्वारा गिराए गए बम हो गए बेकार

आपने बॉर्डर मूवी तो देखी ही होगी जिसमें पकिस्तान की तरफ से गोला-बारी होती है और गाँव के सभी मकान खंडहर बन जाते हैं लेकिन मातारानी के मंदिर कोकोई आंच नहीं आती। लेकिन अगर आप ऐसा सोच रहे हो कि यह सिर्फ फिल्मों में ही होता है तो आप गलत हैं। क्योंकि भगवान अपनी महिमा दिखाते रहते हैं और कोई उनके मंदिर को यूँ ही ध्वस्त नहीं कर सकता। ऐसा ही कुछ हुआ था 1965 के युद्ध के समय जब पाकिस्तान ने गोले बरसाए लेकिन तनोत माता के मंदिर को कोई हानि नहीं पहुंचा सके। तो आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

जैसलमेर से 130 किलोमीटर दूर भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर के पास तनोट माता का मंदिर आज से 1200 साल पहले स्थापित किया गया था। इस मंदिर पर पहले से ही काफी लोगों की आस्था जुड़ी हुई थी लेकिन 1965 में हुई भारत-पाकिस्तान की लड़ाई के बाद इस मंदिर को देश-विदेश से और भी प्रतिष्ठा मिलने लग गई। इसका कारण लड़ाई के समय पाकिस्तान द्वारा गिराए गए 3000 बम थे जो कि मंदिर पर एक खरोंच तक नही ला सके। यहां तक कि तनोट माता का मंदिर जिसमें गिरे 450 बम तो फटे तक नहीं थे और आज भी मंदिर में बने एक संग्रहालय में भक्तों के दर्शन के लिए वो बम रखे हुए हैं।

pakistan,bomb defuses,jaisalmer,tanot mata temple,weird stories

आवड़ माता, तनोट माता का ही दूसरा नाम है और यह हिंगलाज माता का ही एक रूप हैं। हिंगलाज माता का शक्तिपीठ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित है, जहां हर साल आश्विन और चैत्र नवरात्र में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।

काफी समय पहले मामडिया नाम के एक चारण थे। चारण की कोई संतान ना होने के कारण उन्होंने हिंगलाज शक्तिपीठ की सात बार यात्रा की जिसके बाद माता रानी, चारण के स्वप्न में आईं और उसकी इच्छा पूछी। तब चारण ने कहा कि आप मेरे यहां पुत्री के रूप में जन्म लें। माता की कृपा से चारण के 7 पुत्रियों व एक पुत्र ने जन्म लिया। उन्हीं सात पुत्रियों में से आवड़ माता ने विक्रम संवत 808 में चारण के यहां जन्म लिया। इसके अलावा सभी पुत्रियो में दैवीय शक्तियां थी जिनसे उन्होंने हूणा के आक्रमण से माड़ प्रदेश की रक्षा की और माड़ प्रदेश में राजपूतों का स्थित राज्य स्थापित करवाया। राजा तणुराव भाटी ने माडा को अपने राज्य की राजधानी बनाया और अवाड़ माता को स्वर्ण सिन्हासन भेंट किया। आवड़ माता ने 828 ईस्वी में अपने भौतिक शरीर के रहते हुए यहां अपनी स्थापना की।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया