न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : कुत्ते ने बचाई बच्ची की जान, महिला जन्म के कुछ घंटे बाद फेंक गई थी नाले में

हरियाणा के कैथल से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कुछ घंटे पहले जन्मी बच्ची को पॉलीथिन में बंद करके नाले में फेंक दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jul 2019 3:40:29

हरियाणा : कुत्ते ने बचाई बच्ची की जान, महिला जन्म के कुछ घंटे बाद फेंक गई थी नाले में

हरियाणा के कैथल से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कुछ घंटे पहले जन्मी बच्ची को पॉलीथिन में बंद करके नाले में फेंक दिया। लेकिन बच्ची की किस्मत अच्छी रही कि एक कुत्ता नवजात को नाले से बाहर ले आया। इसके बाद कुत्ते के भौकना शुरू कर दिया जिससे लोग वहा इकट्ठे हो गए। इसके बाद पुलिस की मदद से बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह पूरा मामला गुरुवार सुबह का है और सीसीटीवी में कैद हो गया है। महिला ने सुबह 4।18 बजे बच्ची को नाले में फेंका और 4 बजकर 27 मिनट पर कुछ दूरी पर घूम रहा कुत्ता खींचकर नाले से बाहर गली में ले आया। सबसे पहले नवजात को एक व्यक्ति मुखत्यार ने देखा। उसने बताया, 'मैं भौंकने की आवाज सुनकर घर से बाहर निकला। देखा कि कुत्ता पॉलीथिन के पास खड़ा है। किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। मैंने फौरन पड़ोसियों को बुलाकर सूचना पुलिस को दी। पॉलीथिन से नवजात बच्ची मिली, जिसे पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।'

पुलिस ने बताया कि सुबह बच्ची की हालत ज्यादा खराब थी लेकिन शाम तक हालत में सुधार हुआ तो डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इस पूरे मामले में सिविल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल अग्रवाल का कहना है कि बच्ची की हालत नाजुक थी, अब खतरे से बाहर है। उसके सिर पर कुत्ते के दांत निशान थे। सुबह के समय ही बच्ची को रेफर करते तो पीजीआई ले जाने तक खतरा हो सकता था। इसलिए दिनभर सिविल अस्पताल में इलाज किया। बच्ची अब खतरे से बाहर है।

एसएचओ थाना सिटी, प्रदीप कुमार ने बताया कि एक घर पर लगे सीसीटीवी में महिला बच्ची को पॉलीथिन में डालकर नाले में फेंकती दिख रही है। फिर वह वापस उसी गली में चली जाती है। अज्ञात महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 317 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान