क्यों गलत समझा जाता है एक लड़का और लडकी का दोस्त होना

By: Megha Thu, 08 June 2017 7:13:22

क्यों गलत समझा जाता है एक लड़का और लडकी का दोस्त होना

एक लड़का और लडकी दोस्त हो यह आम बात है लेकिन समाज मे इस रिश्ते को गलत ही समझ जाता है I क्यों की वह इस रिश्ते को गलत नज़रिए से देखते है I एक लड़के और लडकी का दोस्त होना यह जरूरी नही की वह गलत रिश्ते मे है और अपने साथ साथ माँ बाप का नाम भी खराब कर रहे है I यह बस सोच का फर्क होता है जिसे समझना कोई नहीं चाहता है I

दोस्ती एक विश्वास पर टिकी रहती है I एक बार के लिए खून का रिश्ता कमजोर पड जाता है पर दोस्ती का रिश्ता कमजोर नहीं पड़ता है I न जाने फिर भी इस रिश्ते को गलत समझ जाता है I गलत समझने के पीछे कारण होता है की एक लड़का और लडकी का आपस मे मिलना, साथ मे रहना, बोलना समाज के के नियमों के विरुद्ध है I समाज नहीं चाहता है की इन दोनों का रिश्ता दोस्ती का हो I

relationship,why is it wrong a boy and a girl are friend,friends forever

यह जरूरी नहीं की हर कोई इस रिश्ते मे प्यार ही करे I अगर सच्ची दोस्ती है तो उसे समझने की जरूरत नहीं होती है I ऐसे कई लोग होते है जो सिर्फ दोस्त ही होते है उनके बीच मे कोई नाजायज़ रिश्ता नहीं होता है I यह रिश्ता आकर्षण से शुरू होता है I लेकिन शुरुआत तो दोस्ती से ही होती है I यह कहा लिखा होता है एक आदमी और औरत का रिश्ता सिर्फ पति और पत्नी का होता है I पति पत्नी बनने से पहले वह भी दोस्त ही होते है I जिस रिश्ते मे दोस्ती है वो रिश्ता अपने आप मे मज़बूत होता चला जाता है I सिर्फ नजरिया अच्छा होना चाहिए I नजरिया ही हमे इन्सान की सोच के बारे मे बताता है I

relationship,why is it wrong a boy and a girl are friend,friends forever

इस रिश्ते को गलत समझने के पीछे भी कई कारण होते है की लोग इस रिश्ते की आड़ मे गलत काम करते है वह इस रिश्ते का मजाक बना के रख देते है I हां हम यह मानते है की पढ़े लिखे दोस्ती का मतलब दोस्ती है इसके आगे और कुछ नहीं I दोस्त वो है जो हमे किसी भी मुसीबत मे अकेला छोड़कर नहीं जायेगा I जरूरत इस रिश्ते की गहराई मे जाने की है I इस रिश्ते को समझना बहुत ही आसन है बस इस रिश्ते मे न तो दरार डाले और नहीं शक करे I यह रिश्ता हर रिश्ते से ज्यादा खुबसुरत है I

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com