देखे भारत के 5 प्रांतो के आभूषणों की झलक

By: Pinki Mon, 22 May 2017 2:55:43

देखे भारत के 5 प्रांतो के आभूषणों की झलक

आभूषण शब्द का प्रयोग महिलायों के लिए किया जाता है। महिलायों मे आभूषण के प्रति काफी रूचि होती है। किसी भी आयोजन मे आभूषण का होना बहुत ही आवश्यक माना जाता है। आभूषण नारी का श्रृंगार है। जो नारी की खूबसूरती को दर्शाता है। आभूषण से सजी नारी का रूप आकर्षण का केंद्र होता है। भारत सोने का विश्व मे निर्यात करता है और विश्व के सभी देश भारत से सोना खरीदना पसंद करते है। पारम्परिक आभूषण मे भारतीय महिलाऔ की खासी रूचि होती है। पारम्परिक आभूषण का जुडाव सदेव ही धन,शक्ति और स्थिति से होता है।

दुनिया को अपनी चमक दमक से आकर्षित करने वाले आभूषण भारत में लगभग हर धर्म से जुड़ी परम्पराओं का अभिन्न अंग हैं। इस देश में ज़ेवर सिर्फ़ आभूषण नहीं बल्कि रीति-रिवाज भावनाओं और आन बान शान का प्रतिबिम्ब हैं। भारत मे आज भी आभूषणों की चमक कभी भी फीकी नहीं पड़ी है। भारत के हर राज्य मे अलग अलग तरह के आभूषण बनाये जाते है जो अपनी अलग प्रथा और परम्परा को दर्शाते है। महिलाये ज्यादातर आभूषण से प्रेम करती है। आइये जानते है भारत के कुछ राज्यों के आभूषणों के बारे मे......

जम्मू और कश्मीर के आभूषण

different jewelry from 5 states of india,different jewelry from state of india,india and its jewelry,different kinds of jewelry,gold jewelry,silver jewelry

यहाँ के आभूषण चांदी और सोने के बनाये जाते है। ये आभूषण बड़े ही बारीकी से बनाये जाते है। इसको बनाने की तकनीक बहुत ही पुरानी और पारम्परिक है। देजिहारो यहाँ की बहुत ही प्रचलित आभूषण है। जिसे यहाँ की औरते शादी के समय पहनती है। चांदी मे जो कानो के लिए आभूषण बनाये जाते है उन्हें कुंडल बोलते है और पैरो की पायजेब को नुपुर कहा जाता है।

उत्तराखंड के आभूषण

different jewelry from 5 states of india,different jewelry from state of india,india and its jewelry,different kinds of jewelry,gold jewelry,silver jewelry

यहाँ के आभूषण भी सोने और चांदी से बनाये जाते है। यहाँ के आभूषण को उनकी अखंडता के लिए जाना जाता है। अमीर हो चाहे गरीब सभी के एक जैसे ही आभूषण होते है। यहाँ के आभूषण मे प्रचलित मंगल सूत्र, नथ, गुलोबंद मांगटीका, पौजी आवश्यक होते है। मंगल सूत्र शादीशुदा औरतो के जरुरी होता है। गुलोबंद भी सोने का बना होता है। जो गले मे पहना जाता है। पौजी भी सोने का बना होता है जो हाथ मे पहना जाता है।

राजस्थान के आभूषण

different jewelry from 5 states of india,different jewelry from state of india,india and its jewelry,different kinds of jewelry,gold jewelry,silver jewelry

राजस्थान के आभूषण हर किसी की पहली पसंद है। राजस्थान के आभूषण मे हीर, जवाहरात, मोती, पन्ना, नीलम आदि का समावेश किया जाता है। राजस्थान के आभूषण सभी जगह प्रसिद्ध है क्यों की ये शाही रंगों से बने होते है।

आसाम के आभूषण

different jewelry from 5 states of india,different jewelry from state of india,india and its jewelry,different kinds of jewelry,gold jewelry,silver jewelry

आसाम के आभूषण मे बिहू शादी के समय पहने जाने वाला आभूषण है। जोरहता आसाम के मुख्य आभूषण मे से है जिसे बनाने मे काफी मेहनत लगती है। लोक पारो कबूतरों से बनया जाने वाला आभूषण है जो गले मे पहना जाता है। जो की सोने का बना होता है। जोंबिरी आधे चाँद के आकर मे बनाया जाने वाला आभूषण है। यह भी गले मे पहना जाता है।

महारष्ट्र के आभूषण

different jewelry from 5 states of india,different jewelry from state of india,india and its jewelry,different kinds of jewelry,gold jewelry,silver jewelry

यहाँ के आभूषण पुरे भारत मे अद्वितीय है और खास तौर पर बॉलीवुड मे। नथ जो की नाक मे पहनी जाती है। वह पन्ने से बनी होती है। 'अम्बाडा वेणी फूल' जो की सिर के आभूषण है। यह तब पहनाया जाता है कोई लडकी दुल्हन बनती है। ' मोहन माला' भी गले मे पहनाया जाता है यह भी सोने का बना होता है। 'थुसी' 22 केरेट का बना होता है। यह भी दुल्हन को पहनाया जाता है जब वह नए घर मे प्रवेश करती है। इसकी ऐसी मान्यता है की इससे लडकी पर खाना बनाने की कला मे निपुण हो जाती है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com