गर्मियों मे अपनाये बालों के ये 5 स्टाइल

By: Megha Thu, 01 June 2017 3:51:13

गर्मियों मे अपनाये बालों के ये 5 स्टाइल

चेहरे की खूबसूरती के साथ साथ बालों की खूबसूरती का भी ख्याल रखना पड़ता हैI बालो की स्टाइल से हमारा लुक और भी सुन्दर हो जाता है I लेकिन गर्मियों मे बालो की स्टाइल बनांये रखना थोडा सा मुश्किल होता है I गर्मियों मे महिलाये बालो को बांध कर रखती हैI और नए स्टाइल्स को नहीं अपनाती है I

कुछ ऐसे स्‍टाइल ऐसे हैं जिन्‍हें आप गर्मियों के दौरान किसी भी ड्रेस के साथ अपना सकती हैंI बालों के स्टाइल में थोड़ा सा फेरबदल कई बार आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देता है।आइये जाने इन स्टाइल्स के बारे मे...

पोनी

5 amazing hairstyles for woman,woman hair fashion,hairstyles for woman,woman fashion,hair styles

यदि आपके बाल लंबे हैं तो आप पर पोनी हेयर स्‍टाइल खूब फबेगी। इसमें सामने की तरफ बालों की फ्रिंज निकालें और बालों को थोड़ा ऊंचा करके पीछे की तरफ बांधे। इस हेयर स्‍टाइल में आप कलरफुल क्लिप, रबर बैंड व हेयर बैंड का इस्तेमाल कर इसे और आकर्षक बना सकती हैं।

चोटी बनाना

5 amazing hairstyles for woman,woman hair fashion,hairstyles for woman,woman fashion,hair styles

बालों के लंबे होने पर आप गूंथ कर चोटी भी बना सकती हैं। चोटी बनाने के बाद आप कई तरह के हेयर स्‍टाइल ट्राई कर सकती हैं। चोटी बनाने से बालों में खिंचाव बना रहेगा और आपको गर्मी में परेशानी भी नहीं होंगी। आपको गर्मी में राहत मिलेगी और चेहरे का लुक बदल जाएगा।

क्लेचर लगाना

5 amazing hairstyles for woman,woman hair fashion,hairstyles for woman,woman fashion,hair styles

बालों में क्लेचर का उपयोग आम हो गया है। साधारण से लेकर आकर्षक तक हर तरह के क्लेचर बाजार में उपलब्‍ध हैं। बाल यदि लंबे हैं तो आप इन्‍हें क्लेचर से ऊपर की तरफ बांध सकती हैं। इससे आपको गर्मी में आराम मिलेगा। साथ ही इससे आपका चेहरा भी स्‍टाइलिश लगने लगेगा। किसी भी तरह के परिधान पर जैसे साड़ी, सूट या जींस के साथ क्लेचर लगाकर अपने बालों को ऊपर की तरफ कर सकती हैं।

बॉब कट

5 amazing hairstyles for woman,woman hair fashion,hairstyles for woman,woman fashion,hair styles

बॉब कट को गर्मी के मौसम में आसानी से संभलना आसान होता है। साथ ही यह आपको नया लुक भी देता है। इस हेयर कट में कानों को ढकते हुए बाल पीछे की अपेक्षा आगे से थोड़े लंबे होते हैं। बालों का यह स्टाइल लगभग हर तरह के चेहरे पर फबता है। इसके लिए किसी खास उम्र की भी जरूरत नहीं होती। बॉब कट से आपका लुक तो बदलेगा ही, साथ ही पहले से ज्‍यादा स्टाइलिश भी नजर आते है ।

फ्रिंज कट

5 amazing hairstyles for woman,woman hair fashion,hairstyles for woman,woman fashion,hair styles

समय की कमी होने पर फ्रिंज कट हेयर स्‍टाइल सबसे अच्‍छी है। इससे आपके लुक में बदलाव तो होगा ही, साथ ही इसे मैनेज करना भी बहुत आसान है। फ्रिंज कट हेयर स्टाइल कई तरह का होता है, जैसे विस्पी फ्रिंज, सॉलिड फ्रिंज, थिक व थिन फ्रिंज। चेहरे के मुताबिक इन मे से कोई भी स्‍टाइल ट्राई की जा सकती हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com