संदीप और पिंकी बन वापिस आये इश्क़ज़ादे के ज़ोया परमा

By: Kratika Mon, 03 July 2017 2:37:07

संदीप और पिंकी बन वापिस आये इश्क़ज़ादे के ज़ोया परमा

'इशकजादे ' में साथ काम करने वाले अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा दिबाकर बेनर्जी की थ्रिलर फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार ' में साथ काम करेंगे। प्रॉडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में संदीप का किरदार निभाएंगे अर्जुन कपूर और परिणीति पिंकी का किरदार निभाएंगी। अर्जुन कपूर ने इसकी घोषणा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की।

फिल्म एक ऐसे लड़के और लड़की की कहानी है जो दो अलग सोच वाले हैं । दोनों में बस इतनी ही समानता है कि दोनों एक-दूजे से नफरत करते हैं। इस नई फिल्म के लिए आप कह सकते है की यह फिल्म एक ऐसे लड़के-लड़की की कहानी है जो एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते हैं लेकिन एक-दूसरे के बिना भी नहीं रह सकते हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com