इन बॉलीवुड अदाकाराओं को पहचान दिलवाई बॉलीवुड के खान ने
By: Kratika Tue, 13 June 2017 12:24:21
दीपिका,अनुष्का,विद्या, सोनाक्षी,आसीन,ज़रीन खान और भी बहुत सी एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत खान्स के साथ की है। और इनमे से कुछ तो मेगा स्टार्स बन चुकी है। भारत को पहचान दिलाने वाले खान्स ने कई अपकमिंग एक्टर एक्ट्रेसेस को लॉन्च किया है। आइये जानते है कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने अपनी बॉलीवुड की शुरुआत से ही अपनी पहचान बना ली थी।
दीपिका पादुकोण -
आज की सदी का सबसे बड़ा नाम है दीपिका पादुकोण। इन्होने अपनी पहली फिल्म बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के साथ की थी। "ॐ शान्ति ॐ" (2007) में शांति का किरदार निभाने वाली दीपिका को खूब सराहा गया और उसके बाद मनो उनकी गाड़ी के पर लग गए हो और आज वो सबकी पहली पसंद बन गयी है।
अनुष्का शर्मा -
इन्होने अपनी पहली फिल्म किंग खान के साथ की थी" रब ने बना दी जोड़ी " इसमें उनका रोल बहुत साधारण सा था लेकिन दर्शको को खूब भाया। अनुष्का आज तीनो खान के साथ काम कर चुकी है। और वो सभी फिल्मे इनके करियर की ब्लॉक बस्टर रही है। इसी साल के अंत में शाहरुख़ के साथ इनकी 1 और मूवी आरही है।
सोनाक्षी सिन्हा -
दबंग गर्ल कहलाने वाली कहलाने वाली सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ की और मूवी सुपर हिट साबित हुई और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।
शिल्पा शेट्टी-
इन्होने अपनी शुरुआत किंग खान की डेब्यू फिल्म "बाज़ीगर" (1993) से की, हालाँकि इस फिल्म में उनका रोल ज्यादा नहीं था लेकिन इनके काम को सराहा गया और आज बॉलीवुड की हसीन अदाकारों में इन्हे गिना जाता है।
आसीन-
साउथ की इस एक्ट्रेस को आमिर खान ने अपनी मूवी में ब्रेक दिया। फिल्म" गजिनी "(2008)सुपर आसीन का करियर चल पड़ा।
विद्या बालन-
बॉलीवुड के छोटे नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म परिनीता से अपनी पहचान बनाने वाली विद्या बालन को बॉलीवुड की सबसे पावरफुल फीमेल आर्टिस्ट माना जाता है।