न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में जीका वायरस का कहर, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 100 हुई

राजस्थान के जयपुर में जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 100 हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Oct 2018 9:03:21

जयपुर में जीका वायरस का कहर, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 100 हुई

राजस्थान के जयपुर में जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 100 हो गई। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और ज्यादा सतर्क हो गया है। बुधवार को केंद्र ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की एक टीम वहां भेजी, ताकि रोग पर नियंत्रण के उपायों में तेजी लायी जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रभावित 100 लोगों में 23 गर्भवती महिलाएं हैं। मच्छरों को मारने के लिए उपयोग में लाए जा रहे कीटनाशकों को बदलने के लिए आईसीएमआर के विशेषज्ञों की एक टीम जयपुर पहुंच गई है। जीका, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे रोग मच्छरों के कारण फैलते हैं। घनी आबादी वाले शास्त्री नगर और सिंधी कैंप से नमूनों के तौर पर लिए गए कुछ मच्छरों में जीका वायरस मिले हैं। जयपुर में जीका का असर इन्हीं इलाके में देखने को मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) को रोजाना आधार पर मामलों की निगरानी करने का निर्देश दिया और लोगों से नहीं घबराने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने जीका वायरस की रोकथाम और नियंत्रण के लिए कदमों की समीक्षा की खातिर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

हालांकि, राहत की बात यह है कि जीका संक्रमण से पीड़ित मरीजों में से उपचार के बाद अधिकतर मरीजों का स्वास्थ्य ठीक है। राजपूत हॉस्टल के 84 छात्रों के खून और पेशाब के नमूने जांच के लिए गए। उनमें से 14 छात्रों को इलाज के लिए अलग वार्ड में भेजा गया। जयपुर में जीका संक्रमण के अधिकतर मामले शास्त्री नगर इलाके में पाए गए हैं। प्रभावित इलाकों में लगातार फॉगिंग और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिे लार्वा को नष्ट करने के उपाय किए जा रहे हैं।

इन लक्षणों से जीका को पहचानें

जीका वायरस से संक्रमित हर 5 में से 1 व्यक्ति में ही इसके लक्षण दिखते हैं। वायरस के शिकार लोगों में जॉइंट पेन, आंखें लाल होना, उल्टी आना, बेचैनी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसके शिकार कुछ ही मरीज को ऐडमिट करने की नौबत आती है। जीका वायरस के मरीज कंप्लीट बेड रेस्ट लें।

वायरस से ऐसे बचें

-घर में मच्छर न पनपने दें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
-जो महिलाएं लंबे ट्रैवल से लौटी हैं खासतौर से उन जगहों से जहां वायरस फैला हुआ है, तो अगले 8 सप्ताह तक गर्भधारण करने से बचें।
-घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली जरूरी लगवाएं, जाली वाले दरवाजे हमेशा बंद रखें।
-अगर आपको डायबीटीज, हाइपरटेंशन, इम्यूनिटी डिसऑर्डर जैसी दिक्कतें हैं तो यात्रा करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
-यात्रा से आने के दो सप्ताह के अंदर अगर आपको हल्का बुखार होता है तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत