न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

81 साल का बूढ़ा बनकर जा रहा था न्यूयॉर्क, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CISF की टीम ने 32 साल के युवक को पकड़ा है। यह युवक 81 साल के बूढ़े व्यक्ति का गेटअप कर न्यूयॉर्क जाने की कोशिश कर रहा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Sep 2019 9:48:05

81 साल का बूढ़ा बनकर जा रहा था न्यूयॉर्क, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CISF की टीम ने 32 साल के युवक को पकड़ा है। यह युवक 81 साल के बूढ़े व्यक्ति का गेटअप कर न्यूयॉर्क जाने की कोशिश कर रहा था। उसने अपने बाल और दाढ़ी-मूछें सफेद रंग से रंग ली थीं। उसने खुद को बूढ़ा दिखाने के लिए जीरो नंबर का चश्मा भी पहन रखा था। वह व्हीलचेयर पर था। टी-3 में फाइनल सुरक्षा जांच के लिए जब सीआईएसएफ के एसआई राजवीर सिंह ने उसे वील चेयर से उठने के लिए बोला तो इसने इनकार कर दिया। वह आंखें मिलाकर बात नहीं कर रहा था, ऐसे में एसआई को उस पर शक हुआ। खास बात यह है कि उसने इमिग्रेशन की आंखों में धूल झोंककर क्लियरेंस भी ले लिया था, लेकिन CISF की नजरों में पड़ गया। वह अहमदाबाद का रहने वाला है। CISF ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

आरोपी युवक रविवार रात करीब 8 बजे एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर व्हीलचेयर के साथ पहुंचा था। वह रात 10:45 बजे न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट में सवार होना चाहता था। सिक्युरिटी इंस्पेक्टर ने उसे मेटल डिटेक्टर डोर क्रॉस करने को कहा, लेकिन बुजुर्ग बोला कि चलना तो दूर, वह सीधा खड़ा तक नहीं हो सकता। बातचीत के दौरान वह आवाज भारी करने की कोशिश करते हुए नजरें चुराने लगा। एसआई ने उसका पासपोर्ट देखा तो उसमें डेट ऑफ बर्थ 1 फरवरी 1938 थी। उस हिसाब से वह 81 साल का हो चुका था। एसआई ने उसे ध्यान से देखा तो इसकी स्किन उसके बूढ़े होने की गवाही नहीं दे रही थी। शक होने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। इसके बाद पता चला कि वह 32 साल का है और किसी दूसरे शख्स के पासपोर्ट पर अमेरिका जाने की फिराक में था। उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

airport,america,indira gandhi international airport,news,news in hindi

दलाल से खरीदा था वीसा लगा पासपोर्ट, हूबहू हुलिया बनाया

जांच में सामने आया है कि जयेश पटेल किसी भी तरीके से बस अमेरिका जाना चाहता था। इसके लिए वह एक दलाल के संपर्क में आया। दलाल ने उसे एक 81 साल के व्यक्ति का असली पासपोर्ट दिया, जिस पर वीसा लगा हुआ था। पासपोर्ट में फोटो के आधार पर जयेश ने हुलिया बनाया और पगड़ी पहनकर एयरपोर्ट पहुंच गया।

दो पासपोर्ट बरामद, मलेशिया जाना चाहता था

इसी तरह से एक अन्य मामले में अफगानिस्तान के रहने वाले सैफी नूरजई नाम के एक यात्री को पकड़ा गया। इसके पास दो पासपोर्ट बरामद हुए। वह टी-3 से मलेशिया जाने की कोशिश कर रहा था। शक होने पर जब इसके पासपोर्ट की जांच की गई तो पता लगा कि यह कई बार पाकिस्तान भी जा चुका था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह किसी और के पासपोर्ट पर यहां से मलेशिया जाना चाह रहा था। उसे भी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

मां को एयरपोर्ट के अंदर छोड़ने के लिए बेटे ने टिकट को एडिट किया

वही एक और मामले में दिल्ली एयरपोर्ट पर उबैद लाल नाम का एक व्यक्ति एडिट की गई टिकट के साथ पकड़ा गया। चेक-इन एरिया में अफसरों ने उसकी टिकट चेक की तो पता चला कि वह पुरानी है। उबैद लाल ने प्रिंटर के जरिए तारीख बदल दी थी। उसने बताया कि वह बस मां को प्लेन तक छोड़ना चाहता था। इसलिए टिकट से छेड़छाड़ की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद