न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : सिर्फ शक के बलबूते कर डाली निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

पंजाब के बठिंडा में थाना रामपुरा फूल के अधीन गांव रईया में जहां एक युवक की घर में पत्थर फेंकने के शक में किरच मारकर हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Dec 2020 6:03:37

पंजाब : सिर्फ शक के बलबूते कर डाली निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

कई बार लोग शक के चलते ऐसे काम कर जाते हैं जो पछताने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पंजाब के बठिंडा में थाना रामपुरा फूल के अधीन गांव रईया में जहां एक युवक की घर में पत्थर फेंकने के शक में किरच मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान सतनाम सिंह (25) निवासी गांव रईया जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। थाना रामपुरा फूल पुलिस ने मृतक के पिता रणधीर सिंह के बयान पर आरोपी बग्गा खां एवं उसके पिता जीता खां निवासी गांव रईया के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना सोमवार की है।

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में रणधीर सिंह ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले जीता खां और बग्गा खां के घर में अज्ञात लोग पत्थर फेंकते थे। पिता-पुत्र को शक था कि उनके घर में सतनाम सिंह पत्थर फेंकता है। बयान में बताया गया कि इसी शक के कारण आरोपी पिता-पुत्र ने सोमवार की देर रात उसके बेटे सतनाम सिंह के पेट में किरच घोंपकर हत्या कर दी।

दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। थाना रामपुरा फूल के इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक सतनाम सिंह के पिता रणधीर सिंह के बयान आरोपी बग्गा खां और जीता खां के खिलाफ मंगलवार को हत्या का केस दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल