न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : जमीन के लिए सगा भाई ही बना जान का दुश्मन, अंतिम सांस तक लाठियों से पीटते रहे 6 लोग

जमीन के लिए सगा भाई ही दुश्मन बन गया। उसने 50 हजार रुपए में भाई की हत्या की सुपारी दी। फिर सुपारी किलर्स के साथ मिलकर अपने की सगे बड़े भाई को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jan 2021 12:40:58

कोटा : जमीन के लिए सगा भाई ही बना जान का दुश्मन, अंतिम सांस तक लाठियों से पीटते रहे 6 लोग

कोटा जिले के सुकेत इलाके में जमीन के लिए सगा भाई ही दुश्मन बन गया। उसने 50 हजार रुपए में भाई की हत्या की सुपारी दी। फिर सुपारी किलर्स के साथ मिलकर अपने की सगे बड़े भाई को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। हत्या करके शव को खेत के कुएं में फेंक दिया। 31 दिसम्बर को हुए ब्लाइंड मर्डर में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के सगे छोटे भाई व 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोग अन्य लोग फरार हैं।

मृतक सत्यनारायण (28 साल) सहित तीन भाई थे। तीनों शादी शुदा थे। सत्यनारायण सबसे बड़ा था। उसके बच्चे नहीं थे। पत्नी भी ढाई साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। सत्यनारायण पुश्तैनी 5 बीघा जमीन से हिस्सेदारी मांगता था। ये बात सबसे छोटे भाई कमल ( 21साल) को मंजूर नहीं थीं। जमीन बंटवारे को लेकर कमल व सत्यनारायण के बीच विवाद होता रहता था। कमल ने सत्यनारायण को रास्ते से हटाने के लिए अपने साथी विष्णु से सम्पर्क किया। विष्णु ने झालावाड़ में सुपारी किलर से बात करवाई। सुपारी किलर ने ढाई लाख रुपये मांगे। सौदा 50 हजार में तय हुआ।

हत्या की साजिश बनाई

आरोपियों ने हत्या का शक न हो इसके लिए बाकायदा प्लानिंग की। 31 दिसम्बर को खेत के कुएं की मोटर का नोजल पंप खराब किया ताकि सत्यनारायण जब कुएं में पंप ठीक करने जाए तो ऊपर से पत्थर फेंक हत्या कर दें। साजिश के मुताबिक, रात लगभग 8 बजे सत्यनारायण कुएं में उतरा, आरोपियों ने पत्थर फेंके तो वह वापस ऊपर आ गया।

फिर लाठियों से पीट हत्या की

सत्यनारायण के कुएं से बाहर निकलने के बाद आरोपी उस पर टूट पड़े। सत्यनारायण के सिर पर लठ्ठ (लकड़ी) से वार किया। वो नीचे गिर गया। आरोपियों ने गाड़ी से डीजल निकालकर उसे जलाने का प्रयास किया। लेकिन खेत के आसपास कुछ लोगों की आवाज आने से आरोपी घबरा गए। उन्होंने सत्यनारायण को बेहोशी की हालत में कुएं में फेंक दिया और ऊपर से पत्थर भी फेंके।

ऐसे हुआ खुलासा

सुबह सत्यनारायण की लाश कुएं में मिली। कुएं के आसपास खून के निशान थे। जो रात के अंधेरे में हुए संघर्ष के थे। रात होने की वजह से आरोपी खून के निशान नहीं मिटा सकें। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की। पुलिस ने दो एंगल पर छानबीन शुरू की। अवैध संबंध व जमीन विवाद को लेकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। शक की सुई छोटे भाई कमल पर आकर टिकी। पुलिस ने कमल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो पूछताछ में कमल टूट गया और उसने हत्या की वारदात करना कबूला। मंझले भाई राजेश (23 साल) ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी।

कम उम्र के अपराधी

पुलिस ने हत्या के मामले में छोटे भाई कमल गुर्जर उसके साथी विष्णु कुमार, सुपारी किलर, लल्लन व दीपक को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी कम उम्र के है। इनकी उम्र 18 से 21 साल के बीच है। मामले में दो आरोपी फरार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'मुझे संघी बनना है', कंगना रनौत का बड़ा बयान- जागरूक हिंदू बनने की जताई इच्छा
'मुझे संघी बनना है', कंगना रनौत का बड़ा बयान- जागरूक हिंदू बनने की जताई इच्छा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग
CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है
CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय