न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिरकार 'फैजाबाद' का नया नाम हुआ अयोध्या, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

सम्पन्न हुई कैबिनेट की बैठक में इलाहाबाद मंडल का नाम प्रयागराज मंडल व फैजाबाद का नाम अयोध्या करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Nov 2018 4:08:01

आखिरकार 'फैजाबाद' का नया नाम हुआ अयोध्या, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) ने मंगलवार को सुबह लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई। सम्पन्न हुई कैबिनेट की बैठक में इलाहाबाद मंडल का नाम प्रयागराज मंडल व फैजाबाद का नाम अयोध्या करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही बनारस के राजघाट पुल पर हुए हादसे में आई न्यायिक अयोग की रिपोर्ट को सदन में रखने पर भी सहमति बन गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों को भी कैबिनेट की मंजूरी दी गई। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक में पारित हुए प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि कैबिनेट बैठक में कुल 9 प्रस्तावों पर मुहर लगी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट से वित्त विहीन शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार योजना को सहमति मिल गई है। अब हर साल ये पुरस्कार स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसम्बर को दिए जाएंगे। प्रस्ताव के मुताबिक, हर साल 18 लोगों को ये पुरस्कार मिलेगा। इनमें से प्रत्येक को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके साथ ही अब वित्तविहीन शिक्षकों को भी सीएम अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूर कर लिया। इसका फायदा प्रदेश भर के 19275 स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को मिलेगा। 18 मंडलों से एक-एक शिक्षक को 25 दिसंबर को अटल जयंती के अवसर पर 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने शिक्षकों के लिए कम से कम 15 वर्ष की नियमित सेवा और प्रधानाचार्य के लिए कम से कम 20 वर्ष की नियमित सेवा की अर्हता रखी है।

किसानों की आय को बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने आज सम्पन्न हुई बैठक में मक्का की एमएसपी 1700 रुपए तय कर दी। इसके अलावा किसानों को 20 रुपए प्रति क्विंटल ढुलाई का भी दिया जाएगा। सरकार ने एक लाख मीट्रिक टन मक्का की खरीद का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 2014.9 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया गया है।

कैबिनेट ने इलाहाबाद मंडल का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज मंडल के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। जो जिले इलाहाबाद मंडल में आते थे, वही इसमें शामिल रहेंगे। दूसरा प्रस्ताव फैजाबाद मंडल का नाम परिवर्तित कर अयोध्या मंडल करने का आया। इस पर भी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। इसमें भी फैजाबाद मंडल की तरह पूर्व जिले शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा लखनऊ मेट्रो रेल प्रोजैक्ट के फेज वन में 48.03 वर्ग मीटर जमीन राजकीय महिला पालीटेक्निक से लेकर लीज पर दी गई है।

कैबिनेट ने एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में चिकित्सा विश्वविद्यालय की सेवा नियमावली में पांचवा संशोधन करते हुए लेक्चरर के पद को असिस्टेंट प्रोफेसर करने को सहमति प्रदान कर दी है।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए 130 और प्रॉपर्टी लेने की आवश्यकता है। इसके लिए कुल लागत में से 190 करोड़ रुपए कैबिनेट पास कर चुका है, आज शेष धनराशि भी पास कर दी गई है। कुल इस प्रोजैक्ट में 413 करोड़ रुपये की जरूरत थी।

मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी नए मेडिकल कॉलेज सोसाइटी मोड में चलेंगे। विभागीय मंत्री संचालन कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन