न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश छोड़ लंदन भागने की कोशिश में यस बैंक के राणा की बेटी, एयरपोर्ट पर रोका

यस बैंक मामले में राणा कपूर परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को लंदन जाने से रोका गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Mar 2020 10:38:41

देश छोड़ लंदन भागने की कोशिश में यस बैंक के राणा की बेटी, एयरपोर्ट पर रोका

यस बैंक मामले में राणा कपूर परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को लंदन जाने से रोका गया। वह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से लंदन जा रही थीं। येस बैंक के संकट को लेकर राणा कपूर के साथ ही उनका पूरा परिवार शक के दायरे में आ चुका है। इस बीच उनकी बेटी रोशनी भारत छोड़ने की फिराक में थी। रोशनी कपूर मुंबई एयरपोर्ट से लंदन जा रही थी। लेकिन रोशनी को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। वहीं राणा कपूर के दामाद आदित्य के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। राणा कपूर और उनके परिवार के खिलाफ ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार राणा कपूर की बेटियां कहीं न कहीं येस बैंक की पतन में भागीदार हैं। प्रवर्तन निदेशालय इस दिशा में जांच कर रहा है कि क्या उनकी दोनों बेटियों की डमी कंपनी अर्बन वेंचर्स ने डीएएचएफएल को लोन मुहैया कराने के एवज में 600 करोड़ की रिश्वत ली थी।

प्रर्वतन निदेशालय (ED) ने बीते शुक्रवार को ही 62 वर्षीय राणा कपूर के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इसके बाद उनसे लगातार 20 घंटे तक पूछताछ की गई। रविवार को राणा कपूर को 11 मार्च तक के लिए ईडी के रिमांड पर भेज दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कपूर परिवार की मालिकाना हक वाली कंपनी DoIT अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने यह रकम DHFL से एक ऐसे समय में लिया था, जब यस बैंक ने DHFL को 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज दिया था। पहले से ही वित्तीय ​अनियमित्तताओं की वजह से डीएचएफएल की जांच चल रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, DHFL द्वारा लिए गए लोन के डिफॉल्ट हो जाने के बाद भी यस बैंक ने इस NPA की कोई जांच नहीं की।

ईडी का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील सुनील गोंसाल्वेस ने कहा कि कथित अपराध की कुल कीमत 4,300 करोड़ रुपए है, और राणा कपूर ने जांच में सहयोग करने से भी इनकार कर दिया।

SBI खरीदेगा हिस्सेदारी

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को आरबीआई ने यस बैंक को अपने नियंत्रण में ले लिया था और इस बारे में कहा था कि वह एक पुनरुद्धार योजना पर काम करेगा। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने शनिवार को कहा कि वह एक बचाव सौदे के प्रारंभिक चरण के हिस्से के तौर पर येस बैंक में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए धन का निवेश करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर