न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Xiaomi Mi Credit अब भारत में, सिर्फ 10 मिनट में मिलेगा 1,000 से लेकर 1,00,000 रुपये तक का पर्सनल लोन

शाओमी ने भारत में Mi Credit को लॉन्च किया है। एमआई क्रेडिट के जरिए ग्राहकों को सिर्फ 10 मिनट में 1 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 May 2018 11:12:10

Xiaomi Mi Credit अब भारत में, सिर्फ 10 मिनट में मिलेगा 1,000 से लेकर 1,00,000 रुपये तक का पर्सनल लोन

शाओमी ने भारत में Mi Credit को लॉन्च किया है। एमआई क्रेडिट के जरिए ग्राहकों को सिर्फ 10 मिनट में 1 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। इस चीनी कंपनी का कहना है कि मी क्रेडिट यूज़र के लिए कर्ज लेने के प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा। कंपनी ने Mi Credit के लोन प्रोवाइडर के बारे में जानकारी दी है। यूज़र अब प्लेटफॉर्म पर लॉग ऑन करने के बाद तेज़ी से लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। Xiaomi ने अपनी मी क्रेडिट सेवा के लिए इंस्टेंट पर्सनल लोन प्लेटफॉर्म क्रिडेटबी के साथ साझेदारी की है। Mi Credit, भारत में कंपनी की तीसरी वैल्यू-एडेड इंटरनेट सेवा है। इससे पहले मई महीने में ही Mi Music और Mi Video को भी लॉन्च किया गया था।

Xiaomi का Mi Credit प्लेटफॉर्म सिर्फ मीयूआई यूज़र के लिए है। शाओमी ने एमआई क्रेडिट सर्विस को उन यूजर्स के लिए पेश किया है जिन्हें फटाफट लोन चाहिए होता है। इसके लिए शाओमी ने इंस्टेंट लोन देने वाली कंपनी KreditBee के साथ पार्टनरशिप की है। युवा प्रोफेशनल को KreditBee की ओर से 1,000 से लेकर 1,00,000 रुपये तक का पर्सनल लोन मिल सकता है। Xiaomi ने जानकारी दी है कि लोन देने की प्रक्रिया मात्र 10 मिनट में शुरू हो सकती है जो केवाईसी वैरिफिकेशन के ज़रिए संभव होगा। सारे वैरिफिकेशन और यूज़र के निजी ब्योरे पार्टनर प्लेटफॉर्म पर जमा होंगे। मी क्रेडिट की वेबसाइट पर सिर्फ एजेंट के नाम मौज़ूद होंगे। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, शाओमी की यह सेवा सिर्फ मीयूआई यूज़र के लिए है। यह Xiaomi Mi A1 जैसे स्टॉक एंड्रॉयड फोन के लिए नहीं उपलब्ध होगा।

नई सेवा के बारे में शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु जैन ने कहा, "मी क्रेडिट के ज़रिए हम भारत में एक और इंटरनेट संबंधित की सेवा की शुरुआत कर रहे हैं। हमें भरोसा है कि हमारे यूज़र इस सेवा का फायदा उठा पाएंगे।"

पर्सनल लोन क्षेत्र में कंपनी का फैसला यही इशारा करता है कि वह अपने प्लेटफॉर्म से प्रोडक्ट की सेल को और बढ़ाना चाहती है। स्मार्टफोन मार्केट शेयर में जबरदस्त बढ़त हासिल करने के बाद Xiaomi ऑनलाइन मार्केट की सफलता को ऑफलाइन मार्केट में भी दोहराना चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत