न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन / वुहान में अब 1 करोड़ 10 लाख लोगों का होगा कोरोना टेस्ट, तैयारी में जुटा चीनी प्रशासन

खबर है कि चीन के हूबे प्रांत में स्थित वुहान शहर में अब 6 नए मामले सामने आए है जिसके बाद चीनी सरकार ने सभी 1 करोड़ 10 लाख शहरियों का कोविड-19 टेस्ट करने का प्लान बना लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 May 2020 5:26:22

चीन / वुहान में अब 1 करोड़ 10 लाख लोगों का होगा कोरोना टेस्ट, तैयारी में जुटा चीनी प्रशासन

चीनी शहर वुहान में अब सभी नागरिकों की जांच की जाएगी। आपको बता दे, चीन का वुहान शहर कोरोना वायरस महामारी की जन्मस्थली है। यहां से निकला ये वायरस आज पूरी दुनिया में कहर बनकर टूटा है। वुहान शहर में ही कोविड-19 के सबसे शुरुआती मामले सामने आये थे जिसके बाद पूरे शहर में 11 सप्ताह का लॉकडाउन रखा गया था।

खबर है कि चीन के हूबे प्रांत में स्थित वुहान शहर में अब 6 नए मामले सामने आए है जिसके बाद चीनी सरकार ने सभी 1 करोड़ 10 लाख शहरियों का कोविड-19 टेस्ट करने का प्लान बना लिया है। चीनी सरकार अब यहां सभी नागरिकों में संक्रमण की जांच करने की तैयारी कर रही है।

wuhan news in hindi,wuhan covid-19 cases,coronavirus test in wuhan,coronavirus in china,coronavirus cases in wuhan,coronavirus,news,news in hindi

यह प्लान हालांकि अभी शुरुआती चरण में है लेकिन वुहान शहर के सभी ज़िलों से जानकारी मांगी गई है कि कैसे 10 दिन के भीतर टेस्टिंग का काम पूरा किया जा सकता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एक आंतरिक दस्तावेज और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चीनी प्रशासन 10 दिनों की अवधि में शहर के सभी लोगों का न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग करने की योजना बना रहा है। इस दस्तावेज के अनुसार, शहर के हर एक जिले से मंगलवार तक एक विस्तृत परीक्षण योजना प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

वुहान शहर में 30 दिन से ज्यादा समय के बाद संक्रमण के 6 नए मामले सामने आए हैं। सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय अधिकारी को खराब प्रबंधन के सिलसिले में बर्खास्त कर दिया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के ये सभी मामले सनमिन आवासीय समुदाय में पाए गए हैं।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार रविवार को देश में संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से सात मामले विदेश से आए लोगों से जुड़े हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़ कर 82,918 हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री