न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ई-सिगरेट - सात राज्यों में बैन, अब राजस्थान की बारी

ई-सिगरेट से होने वालें नुकसानों को ध्यान में रखते हुए अब राजस्थान में अब ई-सिगरेट पर बैन लगाने की तैयारी की जा रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 May 2018 6:40:54

ई-सिगरेट - सात राज्यों में बैन, अब राजस्थान की बारी

अगर आप ई-सिगरेट को सुरक्षित मानते हैं तो आप बहुत आप गलती कर रहे है क्योंकि एक नए अध्ययन में पता चला है कि इसमें वही विषाक्त रासायनिक पदार्थ होते हैं जो तम्बाकू के धुएं में पाए जाते हैं। इससे फेफड़ों का जीवाणु रोधी रक्षा तंत्र बाधित होता है। ई-सिगरेट से होने वालें नुकसानों को ध्यान में रखते हुए अब राजस्थान में अब ई-सिगरेट पर बैन लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, केरल, कर्नाटक, मिजोरम और उत्तर प्रदेश में ई-सिगरेट पर रोक लगाई जा चुकी है।

आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए

- ई-सिगरेट के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए राज्य सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता को इस बारे में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
- सरकार के निर्देश पर वीनू गुप्ता ने पांच चिकित्सकों की एक टीम बनाई है।
- यह टीम ई-सिगरेट से स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों पर विशेषज्ञों से बातचीत कर 15 जून को रिपोर्ट देगी।
- इसके बाद प्रदेश में ई-सिगरेट पर रोक लगाने का निर्णय किया जाएगा।
- सरकार ने ई-सिगरेट का कारोबार करने वालों पर अभी से निगरानी रखना शुरू कर दिया है।
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने बताया कि अब तक देश के सात राज्यों में ई-सिगरेट पर रोक लगाई जा चुकी है।

world no tobacco day 2018,e cigarette,banned,rajasthan

यह है ई-सिगरेट

ई-सिगरेट या इलेक्ट्रानिक सिगरेट को पीवी या पर्सनल वेपोराइजर भी कहते हैं। ई-सिगरेट एक इलेक्ट्रॉनिक इनहेलर होता है जो उसमें मौजूद लिक्विड को एक प्रक्रिया के द्वारा भाप में बदल देता है। इससे पीने वाले को सिगरेट का अहसास होता है।

कैसे बनती है ई-सिगरेटः
ई-सिगरेट में 4 भाग होते हैं। कार्ट्रीज, ऐटमाइजर,बैट्री, लिक्विड।

कार्ट्रीजः यह दोनों सिरों से खुला एक प्लास्टिक का छोटा सा पात्र होता है। इसका एक सिरे से लिक्विड को ऐटमाइजर में प्रवाहित होता है, जबकि दूसरे सिरे से स्मोकर के मुंह में वाष्पित लिक्विड प्रवाहित होता है। यह इस सिगरेट का सबसे किनारे वाला हिस्सा होता है।

ऐटमाइजरः इसमें एक क्वायल होती है। जो कार्ट्रीज से आने वाली लिक्विड को हिट करके वाष्पित करने का काम करती है। ऐटमाइजर सिगरेट के बीच में होती है।

बैट्रीः
सिगरेट को पावर प्रदान करने के लिए एक रिचार्जेबल बैट्री का उपयोग करते हैं।

लिक्विडः ई-सिगरेट में वाष्प पैदा करने के लिए जिस लिक्विड का प्रयोग करते हैं उसे ई-लिक्विड या ई-जूस कहते हैं। इस लिक्विड को प्रोपलीन गलाइसोल(PG) या वेजीटेबल ग्लिसरीन (VG) या पॉलीथीलीन ग्लाइसोल 400(PGE-400) को जरूरत अनुसार निकोटीन के साथ तैयार किए गए मिश्रण से बनाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत