न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व पर्यावरण दिवस : कोविंद, नायडू, प्रधानमंत्री मोदी का प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से आग्रह किया कि स्वच्छ ग्रह के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करें

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jun 2018 2:29:58

विश्व पर्यावरण दिवस : कोविंद, नायडू, प्रधानमंत्री मोदी का प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से आग्रह किया कि स्वच्छ ग्रह के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करें। इस बार के पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषकों से निपटने पर आधारित है और इस वर्ष भारत इसकी मेजबानी कर रहा है।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, "विश्व पर्यावरण दिवस पर हम एक स्वच्छ ग्रह के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। इस साल भारत वैश्विक समारोहों की मेजबानी कर रहा है और हमें अपने बच्चों को एक हरित और पर्यावरण अनुकूल विरासत देनी चाहिए।"

उपराष्ट्रपति नायडू ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध पर जोर देते हुए कहा, "आइए आज विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'बीट प्लास्टिक प्रदूषण' के आधार पर प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की प्रतिबद्धता जताएं। अब समय आ गया है कि हर शख्स पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें।"

मोदी ने भी ट्वीट कर कहा, "आइए, मिलकर यह सुनिश्चित करें कि हमारी भावी पीढ़ियां एक स्वच्छ और हरित ग्रह पर सौहार्द के साथ रहेंगी।"

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोगों से खराब प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया ताकि इससे सतत विकास हो सके।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का आग्रह किया।

कांग्रेस ने भी ट्वीट कर पर्यावरण को संरक्षित रखने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा, "पृथ्वी हमसे नहीं, बल्कि हम पृथ्वी की वजह से हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत