न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ल्ड कप: भारत से मिली हार और मैच में सरफराज की उबासी, बौखलाए पाक फैंस, टीम की फिटनेस पर उठे सवाल

भारत से हारने के बाद पाकिस्तान (IND vs PAK) में काफी गुस्सा है। पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket) फैंस के अलावा इमरान (Imran Khan) सरकार की कैबिनेट की मंत्री तक ने पाक टीम को आड़े हाथों लिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Jun 2019 3:32:48

वर्ल्ड कप: भारत से मिली हार और मैच में सरफराज की उबासी, बौखलाए पाक फैंस, टीम की फिटनेस पर उठे सवाल

भारत ने आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) मुकाबलें में अपने पड़ोसी और क्रिकेट के मैदान में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया। भारत से हारने के बाद पाकिस्तान (IND vs PAK) में काफी गुस्सा है। पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket) फैंस के अलावा इमरान (Imran Khan) सरकार की कैबिनेट की मंत्री तक ने पाक टीम को आड़े हाथों लिया। पाकिस्तानी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए तो वहीं बल्लेबाजी भी बुरी तरह फ्लॉप रही। एक विकेट गिरने के बाद ही पाकिस्तान खिलाड़ी ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज (Sarfaraz Ahmed) भी कुछ खास नहीं कर पाए। टीम इंडिया के खिलाफ उनकी कप्तानी भी खास नहीं रही। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हार से ज्यादा फिटनेस और मैदान पर सुस्ती को लेकर फैन्स के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। टीम की फिटनेस से लेकर कैप्टन सरफराज की उबासी पर क्रिकेट प्रेमियों में उबाल है। मैच की कॉमेंट्री कर रहे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम और रमीज राजा भी टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस से खासे नाराज नजर आए। पाकिस्तान में ट्विटर पर #सरफराज_को_वापस_बुलाओ टॉप ट्रेंड कर रहा है। भारत से हार मिलने के बाद पाक फैन्स गुस्से में हैं और पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) को टीम में नहीं देखना चाहते हैं।

सरफराज की उबासी पर पाकिस्तान में गुस्सा

दरअसल, क्रिकेट फैंस की नाराजगी की सबसे बड़ी वजह मैच के दौरान की सरफराज की एक विडियो बना। इसमें सरफराज खेल के दौरान उबासी लेते दिख रहे थे। विडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और टीवी में भी इसकी चर्चाएं होने लगीं। बता दें कि मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने रंग में नजर नहीं आए।

एक यूजर ने लिखा- 'सरफराज (Sarfaraz Ahmed) टीम में क्यों हैं? कीपर के तौर पर 3 कैच और स्टम्पिंग छोड़ी, बल्लेबाज के तौर पर गेंबाजों का सामना नहीं कर पाए और कप्तान के तौर पर उन्हें पता ही नहीं था कि फील्डिंग कैसे लगानी हैं...।#सरफराज_को_वापस_बुलाओ' ट्विटर पर सरफराज (Sarfaraz Ahmed) की जम्हाई लेते हुई फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। वो फोटो शेयर करते हुए फैन्स सरफराज की खूब आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने पूर्व कप्तान इमरान खान (Imran Khan) की फोटो के साथ सरफराज की ये फोटो लगाई और दोनों के बीच समानता बताई है। ट्विटर पर पाकिस्तानी फैन्स का गुस्सा इस तरह फूट रहा है।

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत