न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन के बाद से ही नहीं मिल रहा था काम, आर्थिक तंगी में मजदूर ने लगाई फांसी

एक मजदूर ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर रविवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 2:49:42

लॉकडाउन के बाद से ही नहीं मिल रहा था काम, आर्थिक तंगी में मजदूर ने लगाई फांसी

कोरोना का कहर जहां सेहत पर पड़ा हैं वहीँ लोगों के काम पर भी पड़ा हैं। कई लोग बेरोजगार हो चुके है और अभी तक भी उनके पास कोई काम नहीं हैं। इसके चलते एक बड़ी आबादी को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा हैं। आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में एक मजदूर ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर रविवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि बेटा सात दिन से काम नहीं मिलने के कारण परेशान था। तनाव में आकर ही उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

शाहदरा की बघेल बस्ती निवासी छोटेलाल मजदूरी करते हैं। वह काम की तलाश में राजस्थान के महोबा गए हैं। उनके चार बेटे हैं। इनमें दो दिल्ली में मजदूरी करते हैं। दो बेटे पत्नी मीरा के पास रह रहे थे। पिता और दो भाइयों के बाहर जाने के कारण परिवार की जिम्मेदारी बेटे कन्हैया पर आ गई थी।

कन्हैया भी रोजाना मजदूरी करके घर का खर्च चला रहा था। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से काम नहीं मिल पा रहा है। किसी दिन काम होता है तो कई दिन खाली हाथ बैठना पड़ता है। रविवार रात को कन्हैया दस बजे घर आया। खाना खाने के बाद सो गया। सोमवार सुबह की सुबह छह बजे उसका शव कमरे में अंगोछे से बने फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

मां मीरा के कमरे में जाने पर घटना का पता चला। उनकी चीख निकल गई। घटना की जानकारी पर मोहल्ले के लोग और पुलिस आ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। लेकिन परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इस पर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक के मुताबिक, मृतक की मां मीरा ने बताया कि बेटा एक सप्ताह से काम की तलाश में जा रहा था। मगर, काम नहीं मिल रहा था। इस कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। इससे कन्हैया तनाव में था। इस कारण ही आत्महत्या की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप