Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेलब्लेजर्स ने अपने नाम किया खिताब, सुपरनोवाज के हेट्रिक की चाहत टूटी

ट्रेलब्लेजर्स ने दो बार की चैम्पियन सुपरनोवाज को 16 रन से हराया और खिताब को अपने नाम किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Nov 2020 4:14:51

ट्रेलब्लेजर्स ने अपने नाम किया खिताब, सुपरनोवाज के हेट्रिक की चाहत टूटी

बीते दिन महिलाओं के आईपीएल का फाइनल मुकाबला ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवाज के बीच खेला गया था। इस मैच में ट्रेलब्लेजर्स ने दो बार की चैम्पियन सुपरनोवाज को 16 रन से हराया और खिताब को अपने नाम किया। शारजाह में गए मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 119 रन का टारगेट दिया था। जवाब में सुपरनोवाज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना पाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। वहीं, सुपरनोवाज की सलमा खातून को 3, दीप्ति शर्मा को 2 और सोफी एक्लेस्टोन को एक विकेट मिला।

अंतिम 5 ओवर में बने केवल 17 रन

आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने वाली दीप्ति शर्मा भी केवल 9 रन बना पाईं जबकि ऋचा घोष (10) ने भी चामरी अटापट्टू को कैच का अभ्यास कराया। राधा यादव ने इन दोनों को आउट करने के बाद आखिरी ओवर में सोफी एक्लेस्टोन (1), हरलीन देओल (4) और झूलन गोस्वामी (1) को भी पविलियन भेजा। ट्रेलब्लेजर्स ने आखिरी पांच ओवरों में केवल 17 रन बनाए।
अटापट्‌टू का बल्ला नहीं चला

सुपरनोवाज की ओपनर चमारी अटापट्‌टू इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकीं। उन्हें 6 रन के निजी स्कोर पर सोफी एक्लेस्टोन ने आउट किया। ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ अटापट्‌टू ने पिछले मुकाबले में शानदार फिफ्टी लगाते हुए 67 रन की पारी खेली थी।

तानिया-जेमिमा सस्ते में आउट

अटापट्‌टू के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने तानिया भाटिया के साथ पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने संभलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहीं थीं, लेकिन दीप्ति शर्मा ने दोनों को आउट कर सुपरनोवाज को बैकफुट पर धकेल दिया। तानिया 14 रन और जेमिमा 13 रन बनाकर आउट हुईं।

नहीं चलीं हरमन की टीम की बल्लेबाज

119 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सुपरनोवाज के लिए कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने जरूर 30 रन की जुझारू पारी खेली लेकिन अन्य कोई क्रीज पर नहीं जम सका। शशिकला सिरिवर्दने ने 19, विकेटकीपर तानिया भाटिया ने 14 और जेमिमा रोड्रिग्ज ने 13 रन बनाए।

सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को 118 रन पर रोका

कप्तान स्मृति मंधाना (68) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद सुपरनोवाज ने राधा यादव के पांच विकेट की मदद से महिला टी20 चैलेंज के फाइनल में ट्रेलब्लेजर्स को 8 विकेट पर 118 रन ही बनाने दिए। मंधाना ने 49 गेंदों पर 68 रन बनाए लेकिन उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाईं। राधा यादव ने 16 रन देकर पांच विकेट लिए। पूनम यादव और शशिकला सिरीवर्दने को 1-1 विकेट मिला। मंधाना ने जड़ा सीजन का अपना पहला अर्धशतक

ट्रेलब्लेजर्स की कैप्टन स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतक जड़ा और इस सीजन का टॉप स्कोर भी बनाया। उन्होंने पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। मंधाना पूनम यादव पर चौका और छक्का लगाकर चुप्पी तोड़ी और इस बीच 38 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया लेकिन तान्या भाटिया ने बेहतरीन विकेटकीपिंग से उनकी पारी का अंत कर दिया जिससे ट्रेलब्लेजर्स की डेथ ओवरों की रणनीति को करारा झटका लगा।

ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई

ट्रेलब्लेजर्स के लिए ओपनर्स कप्तान स्मृति मंधाना और डिंड्रा डॉटिन ने अच्छी शुरुआत की। मंधाना ने अच्छे शॉट लगाए और डॉटिन ने दूसरे छोर से विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने मिलकर पावर-प्ले में स्कोर को 45 रन तक पहुंचाया।

पहले विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप

मंधाना और डॉटिन ने पहले विकेट के लिए पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। खतरनाक होती इस पार्टनरशिप को पूनम यादव ने तोड़ा। उन्होंने डिंड्रा डॉटिन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। डॉटिन ने 20 रन बनाए।

ऋचा-दीप्ति सस्ते में आउट

ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकी। दीप्ति 9 रन ही बना पाई और राधा यादव की बॉल पर चमारी अटापट्‌टू को कैच दे बैठीं। इसके बाद इसी ओवर में ऋचा भी 10 रन बनाकर राधा का दूसरा शिकार बनीं।

पिछले दोनों खिताब सुपरनोवाज ने जीते थे

इससे पहले हरमनप्रीत की टीम सुपरनेवाज ने पिछले दोनों सीजन (2018, 2019) अपने नाम किए थे। पिछले सीजन में हरमन खुद टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल थीं। तीन मैचों में उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले थे। वहीं, ट्रेलब्लेजर्स को 2018 में हुए एकमात्र मैच में सुपरनोवा ने 3 विकेट से हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका