Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : उपवास रखकर जारी रहा पटवारियों का आन्दोलन, 15 जनवरी से हुई थी शुरुआत

महिला दिवस के इस मौके पर आन्दोलन में महिलाएं भी शामिल रही और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सोंपा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Mar 2021 8:07:02

अजमेर : उपवास रखकर जारी रहा पटवारियों का आन्दोलन, 15 जनवरी से हुई थी शुरुआत

प्रदेश में कार्यरत पटवारियों में रोष व्यापत हैं और वे अपनी मांगों को लेकर लगातार आन्दोलन कर रहे हैं। 15 जनवरी से शुरुआत हुआ यह आन्दोलन आज उपवास रखकर जारी रहा। महिला दिवस के इस मौके पर आन्दोलन में महिलाएं भी शामिल रही और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सोंपा। इस आन्दोलन से पटवार मंडलों पर जमीन की नकल, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन सत्यापन, प्रधानमंत्री किसान सत्यापन, नामांतरण, KCC, सीमा ज्ञान/पत्थरगढ़ी, समर्थन मूल्य नकल, सम्पर्क शिकायत निस्तारण, अतिक्रमण पर कार्यवाही, गिरदावरी/क्रॉप कटिंग सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है और अब आन्दोलन जारी रहने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाएगी।
पटवार संघ के ज़िलाध्यक्ष विनोद रतनू ने बताया कि पटवार संघ अपने ग्रेड पे बढ़ोतरी कर 3600 करने, नो वर्क नो पे का आदेश वापस लेने और वेतन विसंगति को दूर करने के लिए लगातार संघर्षरत है। इन्ही मांगों को लेकर पटवारी आन्दोलन कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में आज धरना दिया गया और महिला पटवारी भी शामिल हुई। सभी ने उपवास रखकर विरोध जताया। रतनू ने बताया कि पटवारियों ने आन्दोलन की शुरूआत 15 जनवरी से की। 30 जनवरी तक अतिरिक्त पटवार मण्डल के कार्य का बहिष्कार किया, लेकिन सरकार ने नहीं सुनी तो इसे आगे बढ़ाते हुए 28 फ़रवरी कर दिया। अजमेर जिले में 550 पटवार मंडल है और 282 पटवारी ही कार्यरत है। ऐसे में गत 15 जनवरी से अतिरिक्त कार्य के चल रहे बहिष्कार से कार्य प्रभावित हो रहा है। पटवार संघ ने सभी सरकारी सोशल मीडिया ग्रूप भी छोड़ दिए और 8 फ़रवरी को लाल बस्ता सड़क पर कार्यक्रम रखा। इसके बाद ज्ञापन भी दिए गए। फिर भी सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया और मजबूरन एक मार्च से पैन डाउन हड़ताल की है। फिर भी मांगे नहीं माने जाने पर आन्दोलन किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका