न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : बाबा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हरियाणा के एक बाबा द्वारा महिलाओं के साथ यौन शोषण और नाबालिगों के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Aug 2019 11:14:43

हरियाणा : बाबा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हरियाणा के एक बाबा द्वारा महिलाओं के साथ यौन शोषण और नाबालिगों के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। हरियाणा के गुरुग्राम में बहेडा कला गांव के बाबा ज्योतिगिरी महाराज कई महिलाओं के साथ यौन शोषण में संलिप्त पाए गए हैं और इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी गई है।

आजतक की खबर के अनुसार बाबा ज्योतिगिरी महाराज के तमाम अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसकी वजह से पुलिस ने शिकायत दर्ज की और अब गुरुग्राम पुलिस की साइबर सेल वीडियो की जांच कर रही है। इस मामले में वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी ज्योतिगिरी महाराज के बारे में कहा जाता है कि वह पहले आईएएस था और उसके बाद बैरागी बन गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। देशभर के कई जगहों पर इस बाबा के आश्रम हैं। हरियाणा में यह बाबा गोशाला भी चलाता है।

सोशल मीडिया पर फैले वीडियो में एक महिला ने आरोप लगाया है, ‘ज्योतिगिरी महाराज ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाए।’ साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया है, ‘ज्योतिगिरी महाराज सैंकड़ों नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण कर चुका है। महिला ने सोशल मीडिया पर अपने मैसेज में लिखा है कि वह, कम से कम दस बारह लड़कियां बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को तैयार हैं लेकिन उनकी जान को खतरा है।

महिला का दावा है कि उसके पास ज्योतिगिरी महाराज के ऐसे 600 वीडियो हैं जिनमें वह नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण करता हुआ नज़र आ रहा है।

rape case,baba jyotigiri maharaj,sexual harassment case,fir,crime,gurugram,video viral,news,news in hindi

वायरल हुए इन वीडियो के सामने आने के बाद तथाकथित बाबा अपने आश्रम से गायब हो गया है। इस बाबा पर आरोप है कि आश्रम में आने वाली महिलाओं और बच्चियों के साथ वह जबरन संबंध बनाता था, और अब तक दर्जनों बच्चों के साथ यौन शोषण कर चुका है। इस मामले में शिकायत करने वाली महिला भी एक पीड़िता है जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

इस मामले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ मामला इसलिए दर्ज किया गया है क्योंकि इन वीडियो में पीड़ित महिला का भी चेहरा साफ दिख रहा है।

इसके अलावा उज्जैन, काशी, गुरुग्राम और हरिद्वार में भी इस बाबा के आश्रम हैं, और उनसे यौन शोषण के मामले सामने आने के बाद लोगों को पता चला तो काफी लोग थाने में जाकर इस बाबा के खिलाफ एफआईआर करने की मांग करने लगे और आश्रम को भी बंद करने की मांग पर अड़ गए। हालांकि तनाव को देखते हुए आश्रम के आसपास पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।

कहां यह भी जाता है कि हरियाणा की सरकार के कई मंत्री और दूसरे राजनेता बाबा ज्योतिगिरी के करीबी हैं जिसकी वजह से अब तक इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो चल रहे हैं जिसमें इस बाबा के साथ हरियाणा सरकार के मंत्री और नेता बैठे नजर आते हैं जिससे पता चलता है कि बाबा की सत्ता के गलियारों में भी खासी पैठ है।

अब एक साथ इतने मामलों के सामने आने के बाद बहेड़ा गांव के लोग काफी नाराज हैं। उन्होंने फैसला किया है कि जब तक इस आश्रम को बंद नहीं किया जाता और फरार बाबा को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता तब तक वह अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। वही बाबा के भक्त इस पूरे मसले को संदेह की दृष्टि से देख रहे हैं। गांव के रोशन पाल का कहना है, बाबा ने काम तो बहुत कराया है। तीन तीन गोशाला और तीन एकड़ के मंदिर की देखभाल। उन्होंने 60 बेड का अस्पताल भी बनवाया है। मैंने अभी वीडियो देखे नहीं हैं।’

बता दे, आइटी कानून के तहत किसी अन्य माध्यम से अश्लील संदेश भेजना और आईपीसी की धारा 509 यानी, किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना इस कानून के दायरे में आता है। और उसी के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत