न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उप्र के हर गांव-शहर को 24 घंटे बिजली दी जाएगी : योगी आदित्यनाथ

उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उन्नाव के बीघापुर स्थित महाप्राण निराला इंटर कालेज ओसिया से प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना का शुभारंभ किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Dec 2017 7:28:34

उप्र के हर गांव-शहर को 24 घंटे बिजली दी जाएगी : योगी आदित्यनाथ

उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उन्नाव के बीघापुर स्थित महाप्राण निराला इंटर कालेज ओसिया से प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना का शुभारंभ किया। उसी दौरान पिछली समाजवादी सरकार पर कटाक्ष करते हुए योगी ने कहा कि पहली बार प्रदेश में ऐसा हो रहा है कि जब किसी सरकार ने बिजली वितरण में हो रहे भेदभाव को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया कि अगर प्रदेश के किसी कोने में तीन भी घर हैं तो उन्हें बिजली कनेक्शन उपलब्ध काराया जाएगा। अगर वे न्यूनतम खर्च वहन करेंगे तो उन्हें 24 घंटे बिजली दी जाएगी। हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि प्रदेश के हर कोने में बिजली पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि हम इस वर्ष 34 लाख लोगों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराएंगे और वर्ष 2018 तक प्रदेश के हर घर तक विद्युत उपलब्ध कराएंगे। हमारा लक्ष्य 2019 तक 24 लाख लोगों घर उपलब्ध कराने का है।

हम चाहते हैं कि प्रदेश के हर घर को 24 घंटे बिजली मिले, लेकिन लाइन लॉस कम करना होगा। अब भी 35 प्रतिशत लाइन लॉस है। यानी, 100 पैसे में से 35 पैसे की बिजली चोरी हो रही है। जिन क्षेत्रों में लाइन लॉस 10 प्रतिशत से कम होगा, वहां सबसे ज्यादा बिजली मिलेगी।

केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार आरके सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिजली नहीं हो तो बच्चा घर पर पढ़ेगा कैसे, कोई भी विकास बिना बिजली के संभव नहीं है। लेकिन हम आपके घर तक बिजली पहुंचाएंगे, रोशनी आपके घर तक लाएंगे। इसके लिए आपको दौड़ना नहीं पड़ेगा।

इससे पहले कार्यक्रम में सौभाग्य योजना के तहत मेगा ग्राम शिविरों के लाभार्थियों को प्रमाण वितरित किए। समारोह में सौभाग्य योजना के लिए ई-संयोजन मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया गया और योजना के पोस्टर का अनावरण भी किया गया।

इस मौके पर सीएम योगी ने 1200 करोड़ रुपये लागत की 7 ट्रांसमिशन योजनाओं और 122 करोड़ की लागत से बने मध्याचंल के 29 विद्युत वितरण उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय उर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नरायण दीक्षित, सांसद साक्षी महराज, यूपी के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत कई दिग्गज शामिल हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत