Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में क्यों बढ़ रहा कोरोना का खतरा, एक्सपर्ट्स ने बताई ये वजह

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में 23 जून के आसपास पहली लहर आई, 17 सितंबर के आसपास दूसरी लहर आई और अब यह कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर है, और मामले जल्द ही कम होने शुरू हो जाएंगे क्योंकि पिछले 5 से 6 दिनों से मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 2:06:06

दिल्ली में क्यों बढ़ रहा कोरोना का खतरा, एक्सपर्ट्स ने बताई ये वजह

दिल्ली सरकार के मुताबिक राजधानी में कोरोना वायरस (Delhi Coronavirus) की तीसरी लहर चल रही है। रोजाना 7 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। विवार को देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 7 हजार 745 नए मामले सामने आए है। यह एक दिन में दिल्‍ली में आने वाले सर्वाधिक मामले हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्‍ली में कोविड-19 संक्रमण के 7 हजार 745 नए मामले सामने आए हैं तो इस दौरान 77 और मरीजों ने दम तोड़ा है। इसके साथ दिल्‍ली में कोरोना वायरस महामारी की वजह से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 6 हजार 989 हो गया है। दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.38 लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 6 हजार 953 नए पॉजिटिव केस सामने आए थे, तो वहीं 79 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, दिल्ली सरकार का कहना है कि जल्द ही मामलों में कमी आनी शुरू हो जाएगी। मामलों में उछाल के बारे में पूछे जाने पर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में 23 जून के आसपास पहली लहर आई, 17 सितंबर के आसपास दूसरी लहर आई और अब यह कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण की तीसरी लहर है, और मामले जल्द ही कम होने शुरू हो जाएंगे क्योंकि पिछले 5 से 6 दिनों से मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है।
वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति भी बिगड़ रही है, सार्वजनिक स्थानों विशेषकर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे बाजारों और दुकानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ रही है और सुरक्षा मानदंडों का पालन करने में लापरवाही के कारण कोरोना के मामलों में उछाल आया है। आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक राणा ए के सिंह ने कहा कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर और मौसम में बदलाव के कारण श्वसन संबंधी समस्याओं के साथ अस्पताल आने वाले रोगियों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा, 'अस्पताल आने वाले कोविड-19 मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है'।

स्वास्थ्य मंत्री जैन ने दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के पीछे के कारकों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इसके कई कारण हैं, जिनमें प्रतिबंधों में ढील और त्योहारी मौसम हो सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने मास्क पहनने के महत्व को दोहराया। जैन ने कहा, 'कई लोग खरीदारी करने के लिए बाजार जा रहे हैं क्योंकि यह त्योहारों का मौसम है। बाजार में कई जगहों पर भीड़ होती है, कई कारण हैं।' बता दे, बढ़ते वायु प्रदूषण और कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली के अस्पतालों पर बोझ भी बढ़ गया है। अस्पतालों में खाली बिस्तरों की संख्या तेजी से कम हो रही है और बाह्य रोग विभागों (ओपीडी) में लोगों की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ने के साथ ही निजी अस्पतालों और केन्द्र सरकार के संस्थानों में वेंटिलेटर के साथ आईसीयू बिस्तर भर रहे हैं।

दिल्ली में कोरोना के आंकड़े...

पिछले 24 घंटे में नए मामले - 7745
पिछले 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा - 77
कुल एक्टिव केस - 41,857
दिल्ली का रिकरवी रेट - 88 फीसदी
कुल कोरोना केस - 4,38,529
दिल्ली में हुए कुल टेस्टिंग की संख्या- 50 लाख
पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीज - 6,069
कुल ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 3,89,683
कुल मौतें- 6,989

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका