For all the hype AMPLIFIED by a section of supportive media, in reality BJP will struggle to CROSS DOUBLE DIGITS in #WestBengal
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) December 21, 2 कैलाश विजयवर्गीय का जवाब
PS: Please save this tweet and if BJP does any better I must quit this space!
बंगाल में भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बिना नाम लिए प्रशांत किशोर को जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भाजपा की बंगाल में जो सुनामी चल रही है, सरकार बनने के बाद इस देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा।'
आपको बता दें कि बीजेपी के लिए मिशन बंगाल काफी अहम है। यही वजह है कि केंद्रीय नेतृत्व लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। शाह ने शांतिनिकेतन में भारत के महान विचारक गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीत रही है।भाजपा की बंगाल में जो सुनामी चल रही हैं, सरकार बनने के बाद इस देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा।
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) December 21, 2020













