Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर भारत के कई इलाकों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में आएगी भारी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है क्योंकि बर्फीले पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Dec 2020 5:37:36

उत्तर भारत के कई इलाकों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में आएगी भारी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है क्योंकि बर्फीले पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे, रायगढ़, वसई-विरार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। शाम तक बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी लेकिन बादल छाए रहेंगे और कम विजिबिलिटी जारी रहेगी। उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, केरल और अरुणाचल प्रदेश में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। देश के बाकी सभी भागों में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा।
ठंडी हवाओं के साथ दिल्ली में हुई सुबह की शुरुआत

रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे था। ठंडी हवाओं के साथ ही सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं तेज हवाओं की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सचूकांक (एक्यूआई) 169 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

राजस्थान के माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु से नीचे

राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. रविवार रात माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया। वहीं, राज्य के कई इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के एक मात्र पहाड़ी पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार रात न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम राजस्थान के बीकोनर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू और सीकर जिलों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

राजस्थान के अधिकतर जगहों पर रविवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को राज्य के उत्तर पश्चिम इलाकों गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और आसपास के जिलों में घना कोहरा छाया रहा। चूरू में सबसे कम दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई, वहीं गंगानगर में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। सोमवार को भी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कोहरा देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश

मध्य प्रदेश कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में कई जगहों पर और जबलपुर, शहडोल, रीवा, ग्वालियर और सागर संभागों के जिलों में बारिश हुई है।

पंजाब, हरियाणा कोहरा छाया रहा

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सोमवार को कोहरा छाया रहा। अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, पठानकोट और भिवानी समेत कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी


हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान ताजा बर्फबारी हुई. वहीं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली. कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा।

महाराष्ट्र में मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में अगले 3-4 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि कोंकण गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

आपको पता दे, कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 13.2 और कारगिल में शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कटरा में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, बटोत में 0.2 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे और भदरवाह में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 21 दिसंबर तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की बात कही है और इसने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। वहीं निचले इलाकों में कोहरे की मोटी चादर ने जम्मू शहर में हवाई और जमीनी यातायात को बाधित कर दिया, जहां तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4, पहलगाम में शून्य से 6.7 और गुलमर्ग में शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका