न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब्बास मस्तान इसलिए शाहरुख के साथ नहीं कर पा रहे काम, ‘बाजीगर’ में काजोल-शिल्पा से जुड़ा किस्सा भी बताया

अब्बास-मस्तान का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर में शुमार है। दोनों भाइयों की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 May 2024 1:32:18

अब्बास मस्तान इसलिए शाहरुख के साथ नहीं कर पा रहे काम, ‘बाजीगर’ में काजोल-शिल्पा से जुड़ा किस्सा भी बताया

अब्बास-मस्तान का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर में शुमार है। दोनों भाइयों की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्मों की सौगात दी है। इनमें ‘खिलाड़ी’, 'बाजीगर', 'बादशाह', ‘दरार’, ‘एतराज’, ‘हमराज’, 'रेस' जैसी फिल्में शामिल हैं। बता दें कि शाहरुख और अब्बास-मस्तान फिल्म 'बाजीगर' और 'बादशाह' के लिए जुड़ चुके हैं। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थीं।

हालांकि उसके बाद से ये तीनों साथ नहीं आ सके हैं। अब इस पर अब निर्देशक जोड़ी ने जवाब दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि शाहरुख के साथ काम करने के लिए कोई उचित कहानी चाहिए। उनके स्तर की स्क्रिप्ट न होने की वजह से फिलहाल हम शाहरुख के साथ काम नहीं कर पा रहे हैं। हमारी शाहरुख के साथ अब तक कई बार बातचीत हो चुकी हैं। वे जब भी हमसे मिलते हैं, तो काफी सम्मान के साथ पेश आते हैं।

शाहरुख हमें काफी समय देकर बात करते हैं, जो दिखाता है कि वे बिल्कुल भी नहीं बदले। हम शाहरुख के साथ फिर से काम करने के इच्छुक हैं। फिलहाल हम एक उचित स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे हैं, जिसके बाद शाहरुख से संपर्क करेंगे। जब भी हम शाहरुख से मिलते हैं तो उनका सवाल होता है, कुछ उत्साहित करने लायक लाए हो? हालांकि हमें अब तक कोई ऐसी नई कहानी नहीं मिली है, जिससे हम जुड़ सकें। हम बस साथ आने के लिए किसी भी कहानी पर फिल्म नहीं बनाना चाहते। अब्बास-मस्तान इन दिनों 'थ्री मंकीज' फिल्म में बिजी हैं।

abbas burmawalla,mustan burmawalla,abbas mustan,director abbas mustan,shahrukh khan,baazigar,kajol,Shilpa Shetty

‘बाजीगर’ में शिल्पा वाले किरदार की मौत पर इस कारण हंस पड़ी थीं काजोल...

अब्बास मस्तान की साल 1993 में आई फिल्म ‘बाजीगर’ शाहरुख के साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी के करिअर की भी अहम फिल्म है। काजोल और शिल्पा ने जब ये फिल्म साइन की थी तब उनकी उम्र करीब 17 साल ही थी। अब अब्बास मस्तान ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। मस्तान ने कहा कि एक सीन में शिल्पा के कैरेक्टर को धक्का दिया जाता है और छत से गिरकर उसकी मौत हो जाती है।

इस सीन में काजोल को रोना था और शाहरुख को उन्हें संभालना था और कार में बैठाना था। वो बस 17 की थी और मुझे लगता है कि वो सीन समझ नहीं पाईं। मस्तान को टोकते हुए अब्बास ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये काजोल की उम्र की वजह से हुआ। जब उन्होंने शिल्पा को देखा तो उनकी आंखें खुली थीं, तब उनकी हंसी निकल पड़ी।

काजोल ने कहा कि वो तो मर चुकी हैं लेकिन उनकी आंखें खुली हैं, मैं अपने इमोशंस कैसे दिखाऊंगी। इसके बाद हमने काजोल से कहा कि तुम ये सोचो की जिस लड़की की मौत हुई है वो तुम्हारी छोटी बहन तनीषा है। तुम क्या करोगी अगर तुम अपनी असली बहन को खून से लथपथ देखोगी? इतना कहना था कि काजोल रोने लगीं। इसके बाद एक ही टेक में सीन फिल्मा लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष