न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘आर्या’ के 20 साल पूरे होने पर अल्लू ने मनाया जश्न, ‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा होगा ये दिग्गज एक्टर

साउथ इंडस्ट्री की फिल्में और कलाकार इस समय पूरे देश और दुनिया में लोकप्रिय हो रहे हैं। पिछले कुछ सालों में इनकी लोकप्रियता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 May 2024 2:17:42

2 News : ‘आर्या’ के 20 साल पूरे होने पर अल्लू ने मनाया जश्न, ‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा होगा ये दिग्गज एक्टर

साउथ इंडस्ट्री की फिल्में और कलाकार इस समय पूरे देश और दुनिया में लोकप्रिय हो रहे हैं। पिछले कुछ सालों में इनकी लोकप्रियता का ग्राफ जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। आज हम बात कर रहे हैं सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा- द राइज' के डायरेक्टर सुकुमार और उनकी डेब्यू फिल्म ‘आर्या’ की जिसके 20 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म आज ही के दिन यानी 7 मई 2004 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

इसका मतलब है कि सुकुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल का यादगार सफर पूरा कर लिया है। इस मौके पर ‘पुष्पा’ की टीम ने सुकुमार को बधाई दी है। एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी अपनी फिल्म ‘आर्या’ के दो दशक पूरे होने पर सेलिब्रेट किया है। अल्लू ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "आर्या के 20 साल, हमेशा आभार।” इस एक्शन ड्रामा फिल्म में अल्लू एक इंटेंस लवर की भूमिका में थे। उल्लेखनीय है कि सुकुमार ने अल्लू के करिअर की दूसरी फिल्म ‘आर्या’ डायरेक्ट की थी, जिसकी गिनती साउथ की सुपरहिट फिल्मों में होती है।

हिंदी भाषा में सालों बाद रिलीज होने पर भी इस फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। साल 2009 में ‘आर्या 2’ आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में सफल रही। अल्लू के साथ सुकुमार ने ‘आर्या’ और ‘पुष्पा’ जैसी फिल्में बनाई हैं। ‘पुष्पा - द राइज’ साल 2021 में रिलीज हुई थी और हर ओर उसका शोर रहा। सुकुमार और अल्लू की जोड़ी ‘पुष्पा 2 द रूल’ से चर्चाओं में है। यह 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी हैं।

allu arjun,actor allu arjun,sukumar,director sukumar,arya movie,abhishek bachchan,housefull 5 movie,Akshay Kumar,sajid nadiadwala

‘हाउसफुल 5’ में अक्षय और रितेश के साथ हुई अभिषेक बच्चन की भी एंट्री

दिग्गज फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने कुछ दिनों पहले ‘हाउसफुल 5’ फिल्म का ऐलान किया था। इसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख का नाम पहले ही पक्का हो चुका है। अब खबरें हैं कि ‘हाउसफुल 3’ का हिस्सा रहे अभिषेक बच्चन ‘हाउसफुल 5’ में भी लोगों को हंसाएंगे। इस बारे में अभिषेक ने कहा कि ‘हाउसफुल’ मेरी पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। इसका हिस्सा बनना मेरे लिए घर वापसी जैसा है। साजिद के साथ काम करना मेरे लिए खुशी का विषय है।

मैं सेट पर अक्षय और रितेश के साथ मस्ती करने के लिए तैयार हूं। मैं अपने दोस्त तरुण मनसुखानी के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। ‘दोस्ताना’ के बाद अब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है। यह बहुत मजेदार होने वाला है। साजिद ने भी अभिषेक की वापसी पर खुशी जाहिर की है। साजिद ने कहा कि मैं अभिषेक की वापसी से रोमांचित हूं।

उनका समर्पण, कॉमिक टाइमिंग और काम के प्रति ईमानदारी फिल्म को शानदार बनाएगी। पिछले साल जून में अक्षय ने ‘हाउसफुल 5’ की घोषणा की थी। फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जिसका 5वां पार्ट आ रहा है। इसका पहला भाग साल 2010 में आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष