न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले दो दिनों में इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग ( India Meteorological Department) ने 18 और 19 अगस्त को पूर्वी राजस्थान (East Rajasthan) में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 4:49:09

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले दो दिनों में इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग ( India Meteorological Department) ने 18 और 19 अगस्त को पूर्वी राजस्थान (East Rajasthan) में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तराखंड (Uttarakhand) में 18 अगस्त को भी अत्यधिक तेज वर्षा की आशंका जताई है। इसके अलावा गुजरात (Gujarat), महाराष्ट्र (Maharashtra) और गोवा (Goa) में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है जहां अगले 4-5 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

विभाग के मुताबिक 20 तारीख को मेघालय में और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 और 20 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।

देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिन से काफी तेज बारिश हो रही है जिसके चलते कई जगहों पर बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। जहां एक ओर असम, बिहार के कई इलाकों में पहले से ही बाढ़ आई हुई है तो वहीं अब आंध्र प्रदेश , छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना में भी भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ रहे हैं। उत्तराखंड में भी भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण कई राजमार्ग बंद हो गए हैं जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

बिहार में बाढ़ का प्रकोप बना हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या पिछले 24 घंटे में करीब 12,500 बढ़ गयी और 16 जिलों में अब तक 81,44,356 लोग इस आपदा की चपेट में आये हैं। विभाग के अनुसार रविवार को बाढ़ से कोई नया जिला प्रभावित नहीं हुआ।

दिल्ली और NCR के कई इलाकों में तेज बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश (Delhi rain) का सिलसिला आज भी जारी है। दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर में दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। राजधानी में तेज बारिश की वजह से मौसम में बदलाव महसूस किया गया। साउथ एक्स, लोधी रोड समेत कई इलाकों में जमकर पानी बरसा। दिल्ली के अलावा राजधानी से सटे एनसीआर (Delhi-NCR weather) के इलाकों में भी मौसम में बदलाव का असर देखा गया। नोएडा के कई इलाकों में भी हल्की बारिश हुई है। दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी कई इलाकों में जमकर बारिश देखने को मिली है। नोएडा के विभिन्न सेक्टरों और गाजियाबाद के अलग-अलग सेक्टरों में मूसलाधार बारिश हुई। जमकर बारिश से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में जलजमाव की भी खबरें हैं।

ओडिशा में कमजोर पड़ रहा चक्रवात

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश होने से ओडिशा के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गये, फसल को नुकसान पहुंच रहा है और अब तक कई लोगों की मौत हो गई है। मौसम केंद्र ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र बने होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ सोमवार तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, यह चक्रवात अब कमजोर पड़ रहा है और यह झारखंड तथा पड़ोसी राज्यों की ओर बढ़ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती