न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तारीख तक नहीं मिलेगी कंपकंपाती ठंड से राहत, तापमान में आ सकती है और गिरावट

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री पर पहुंच गया, जोकि सामान्य से 5 डिग्री कम है। रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर बना रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Dec 2019 10:06:04

इस तारीख तक नहीं मिलेगी कंपकंपाती ठंड से राहत, तापमान में आ सकती है और गिरावट

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री पर पहुंच गया, जोकि सामान्य से 5 डिग्री कम है। रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर बना रहा। तापमान 6 बजे सुबह 5 डिग्री के करीब बना हुआ था। शीत लहर को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार को ही रेड अलर्ट घोषित किया है। राजधानी दिल्ली ही नहीं पूरे उत्तर भारत में सर्द और हड्डियों को जमा देने वाली हवा की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। भीषण ठंड के मद्देनजर मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 6 राज्यों में रेड वॉर्निंग जारी की है। इन राज्यों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार शामिल हैं। मौसम विभाग ने मौसम के अत्यंत खराब होने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि 8 जनवरी तक तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री तक कम बना रहेगा। ठंड से बाकी जगहों का भी ऐसा ही हाल है।

मौसम पर बात करते हुए मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा का कहना है कि दिल्ली-NCR का तापमान अगले दो हफ्तों तक सामान्य से कम रहेगा। महापात्रा ने कहा कि उत्तरी मैदानी इलाकों में 31 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच बारिश का भी अनुमान है। इस दौरान राजधानी में भी बारिश हो सकती है।

दिल्ली के आसपास के इलाकों में कोहरे का असर यातायात पर भी है। कोहरे की वजह से 185 ट्रेन लेट हैं वहीं शनिवार को कोहरे के कारण IGI पर 150 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हुईं, 2 कैंसल करनी पड़ीं,10 लैंड ही नहीं कर पाईं। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर रेवाड़ी के पास 15 गाड़ियां टकरा गईं, इन हादसों में 12 लोग घायल हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने भले ही 1997 के बाद से 22 साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा है, लेकिन पिछले 100 वर्षो में ऐसा केवल चार बार ही हुआ है, जब इस माह में औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया हो। स्काईमेट वेदर के अनुसार, 1901 से 2018 तक केवल 4 बार 1919, 1929, 1961 और 1997 में दिसंबर माह में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा। 26 दिसंबर, 2019 तक औसत अधिकतम तापमान (एमएमटी) 19.85 डिग्री सेल्सियस रहा और अनुमानित अधिकतम तापमान दिसंबर के लिए 19.15 है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को तापमान दो डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया था। लोधी रोड में यह 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार सुबह दिल्ली के लोधी रोड इलाके सुबह 8:30 बजे तापमान अभी तक का सबसे कम 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4, पालम में 3.1 और आया नगर 1.9 डिग्री तापमान था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत