विराट कोहली के दिल्ली फैंस के लिए एक खुशखबरी है। 6 जून से कप्तान कोहली अब हमेशा-हमेशा के लिए दिल्ली में ही रहेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि विराट दिल्ली शिफ्ट होने वालें है लेकिन ऐसा नहीं है दरहसल, दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट का स्टैच्यू लगने जा रहा है।आज ही विराट के वैक्स स्टैच्यू को कनॉट प्लेस में स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में रखा गया है। विराट इसमें वनडे टीम की जर्सी में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके हाथ में एमआरएफ का बैट है। विराट के स्टैच्यू को काफी रियल बनाने की कोशिश की गई है और उनके हाथ में टैटू भी साफ नजर आ रहे हैं। विराट के स्टैच्यू को शॉट खेलने की पोजिशन में बनाया गया है। इसे लेकर विराट काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। विराट ने खुद ये खुशखबरी अपने फैन्स के साथ शेयर की है। विराट ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो इसको लेकर कितने एक्साइटेड हैं। विराट ने लिखा, '6 जून आओ स्टैच्यू स्टैच्यू खेलें। मैडम तुसाद का हिस्सा बनकर एक्साइटेड हूं।'
इससे पहले सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और लियोनेल मेसी की प्रतिमाएं पहले से ही म्यूजियम में मौजूद हैं। कोहली को अर्जुन पुरस्कार, आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और बीसीसीआई के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तीन पुरस्कार मिल चुके हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा है। इसके पहले मैडम तुसाद म्यूजियम की ओर से विश्व विख्यात कलाकारों की एक टीम ने कोहली से मिलकर उनका नाप लिया था।
Shorts see more
बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड
read more
- मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
- ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
- #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
ताजा खबरें
View Moreइजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानीस्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातेंज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांचCJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्मममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शनहिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहासएशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्डरिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्तयूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकटसलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगीऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत