न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोर्न का चस्का पड़ सकता है आपको भारी, हो रही है आपकी रिकॉर्डिंग

अगर आप ऑनलाइन पॉर्न देखने का शौक फरमाते है तो इस खबर को पढ़ने के बाद आप ऐसा करना बंद कर देंगे। क्योंकि ऑनलाइन पॉर्न देखना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jan 2020 6:46:58

पोर्न का चस्का पड़ सकता है आपको भारी, हो रही है आपकी रिकॉर्डिंग

अगर आप ऑनलाइन पॉर्न देखने का शौक फरमाते है तो इस खबर को पढ़ने के बाद आप ऐसा करना बंद कर देंगे। क्योंकि ऑनलाइन पॉर्न देखना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। आजकल हैकर्स ऑनलाइन पॉर्न देखने वाले यूजर्स के कंप्यूटर को हैक करके उसे मॉनिटर करते हैं और बड़ी चालाकी से उसका विडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं और आपको इसकी भनक भी नहीं लगती है।

कैसे करते है आपको टारगेट?

जब आप पोर्न देख रहे होते है तो हैकर्स पीसी या लैपटॉप में एक मैलवेयर को इंस्टॉल करते हैं। जो आपकी ऑनलाइन ऐक्टिविटी को रिकॉर्ड करता है। मैलवेयर के इंस्टॉल होने के बाद हैकर्स वेबकैम के जरिए विडियो बना लेते हैं, जिसमें यूजर पॉर्न देखते नजर आता है। असली खेल यहीं शुरू होता है। ये हैकर यूजर को एक ईमेल भेजकर पैसों की मांग करते हैं। इतना ही नहीं पैसा न दिए जाने की स्थिति में यूजर के विडियो को सभी कॉन्टैक्ट्स के पास भेजने की धमकी भी दी जाती है। साइबर क्राइम की दुनिया में इसे सेक्सटॉर्शन (विडियो बनाकर ब्लैकमेल करना) कहा जाता है।

यूजर्स को भेजते है सेक्सटॉर्शन ईमेल्स

ये हैकर्स यूजर्स के इनबॉक्स को सेक्सटॉर्शन ईमेल्स से भर देते हैं। हैकर्स की कोशिश रहती है कि इन ईमेल्स से यूजर को इतना परेशान कर दिया जाए कि वह उन्हें पैसे देने के लिए तैयार हो जाए। हैकर्स पैसों की डिमांड बिटकॉइन में करते हैं। आमतौर पर यूजर्स इन ईमेल्स को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन इन हैकर्स के पास इसका भी तोड़ है। यूजर्स को रिकॉर्ड किए गए पॉर्न विडियो के बारे में यकीन दिलाने के लिए ये हैकर यूजर के कुछ ऑनलाइन डीटेल्स की जानकारी देते हैं।

ब्लीपिंग कंप्यूटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेक्सटॉर्शन स्कैम अब अलग-अलग विदेशी भाषाओं में भी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही हैकर्स बिटकॉइन अड्रेस को भी दो भागों में बांट रहे हैं। यही कारण है कि ये ईमेल फिल्टर्स की पकड़ में नहीं आते। ईमेल केवल 'Google Translator' ही इकलौता अंग्रेजी शब्द नजर आता है।

हालांकि, इसमें राहत की बात यह है कि गूगल, ऐपल और माइक्रोसॉफ्ट इस तरह के स्कैम को रोकने के लिए नए सिस्टम को डिवेलप कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ऐसे सेक्सटॉर्शन ईमेल्स को रोका जा सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत