न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH Vs RR : जीत पर वार्नर ने की मध्यक्रम की सराहना, जोफ्रा आर्चर को लेकर स्मिथ ने मानी यह गलती

जीत के बाद हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों से खुश नजर आए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 10:56:52

SRH Vs RR : जीत पर वार्नर ने की मध्यक्रम की सराहना, जोफ्रा आर्चर को लेकर स्मिथ ने मानी यह गलती

बीते दिन दुबई में राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला गया था जिसमें हैदराबाद ने 8 विकेट से जीत दर्ज की हैं। टॉस हारकर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी की और हैदराबाद को 155 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में हैदराबाद ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ हैदराबाद की उम्मीदें भी जगी हैं।

जीत के बाद हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों से खुश नजर आए। उन्होंने कहा- हमारी मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बेहतर बल्लेबाजी की। अब तक असफल हो रहे मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने दिखा दिया, कि हमारे पास भी मिडिल ऑर्डर है। हमारे मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों की आलोचना की जाती थी। इस मैच से पहले हमारे मिडिल ऑर्डर के विकेट जल्दी गिर जाते थे। उन्होंने आगे आकर बेहतर बल्लेबाजी की। मैं इनसे खुश हूं।

जेसन अच्छे ऑलराउंडर

वॉर्नर ने आगे कहा- जेसन होल्डर के खेलने से बॉलिंग मजबूत हुई है। उनकी ऊंचाई और अनुभव ने हमें ताकत दी। हम उन्हें बल्लेबाजी करते नहीं देख पाये। वह बेहतर ऑलराउंडर है। होल्डर ने सीजन का अपना पहला मैच खेला। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए।

वॉर्नर ने कहा- हमारी शुरुआत अच्छी रही। हम पावर प्ले में जाने में सक्षम है। हमारे दो खिलाड़ियों को उनकी कड़ी मेहनत का फल मिल रहा है।

आर्चर ने अपने शुरुआती दो ओवर मेें एक- एक विकेट लिए थे

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने माना कि जोफ्रा आर्चर से बॉलिंग की शुरुआत कराने के बाद उन्हें लगातार तीसरा ओवर गेंदबाजी के लिए नहीं देना उनकी गलती थी। जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में ही हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर का विकेट लिए थे। उसके बाद अपने अगले ओवर में जॉन बेयरस्टो का विकेट लिए। स्मिथ ने उनके बाद आर्चर से 12 वें ओवर में बॉलिंग कराई थी। तब तक विजय शंकर और मनीष पांडे ने बेहतर साझेदारी कर राजस्थान को जीत के करीब पहुंचा चुके थे।

स्मिथ बोले- शुरुआत अच्छी लेकिन जारी नहीं रख सके

स्मिथ ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की थी। जोफ्रा ने दो विकेट लेकर अच्छा काम किया, लेकिन हम इसे जारी नहीं रख सके। विकेट अच्छी हो गई थी। कुछ ओस थी। आर्चर का तीसरा ओवर मेरे दिमाग में चल रहा था, मैंने चर्चा भी की थी। मुझे लगता है कि आर्चर को लगातार तीसरा ओवर डलवाना चाहिए थे।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत