न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Walmart: बिन्नी बंसल ने फ्ल‍िपकार्ट के CEO पद से दिया इस्तीफा, वॉलमार्ट ने किया बड़ा बदलाव

फ्ल‍िपकार्ट ( Flipkart ) के सीईओ बिन्नी बंसल ( Binny Bansal ) ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Nov 2018 7:00:27

Walmart: बिन्नी बंसल ने फ्ल‍िपकार्ट के CEO पद से दिया इस्तीफा, वॉलमार्ट ने किया बड़ा बदलाव

फ्ल‍िपकार्ट ( Flipkart ) के सीईओ बिन्नी बंसल ( Binny Bansal ) ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। वॉलमार्ट ( Walmart ) के मुताबिक जांच के चलते बिन्नी बंसल ने इस्तीफा दिया। फ्ल‍िपकार्ट को खरीदने वाली कंपनी वॉलमार्ट की ओर से कहा गया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उनके खि‍लाफ व्‍यक्‍ति‍गत दुर्व्‍यवहार के आरोप लगे थे। फ्ल‍िपकार्ट और वॉलमार्ट में उनके खिलाफ एक स्वतंत्र जांच हो रही है। हालांकि खुद बिन्नी बंसल इन आरोपों से इनकार कर चुके हैं। कंपनी का वॉलमार्ट की ओर से अधिग्रहण किए जाने के 6 महीने बाद यह घटनाक्रम देखने को मिला है। अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट ने इसी साल फ्लिपकार्ट में निर्णायक हिस्सेदारी खरीदी है। फ्ल‍िपकार्ट का हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है। इस साल वॉलमार्ट ने 16 अरब डॉलर में ये सौदा किया था। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, फ्ल‍िपकार्ट की स्थापना से लेकर अब तक बिन्नी बंसल कंपनी का मुख्य हिस्सा थे।

वहीं बिन्नी बंसल ने जांच के कारण इस्तीफे की बात को नकारा है। कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट के CEO पद पर बने रहेंगे। इसके साथ उन पर जेबोंग और मिंत्रा की भी जिम्मेदारी है। अनंत नारायण मिंत्रा और जेबोंग के सीईओ के तौर पर सेवाएं देते रहेंगे। वह कल्याण कृष्णमूर्ति को रिपोर्ट करेंगे। वहीं समीर निगम डिजिटल वॉलेट फोन पे की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। बिन्नी बंसल पर निजी तौर पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा है।

फ्लिपकार्ट ने कहा है उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लिया गया है। वॉलमार्ट ने एक बयान में कहा है कि जांच में बिन्नी के खिलाफ सबूत नहीं मिले। हालांकि इस दौरान बिन्नी ने जिस तरह से व्यवहार किया इसमें खामियां मिली है। इसमें पारदर्शिता की कमी थी। इसी कारण उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

वॉलमार्ट ने कहा कि वो फ्लिपकार्ट में उत्तराधिकारी की योजना पर काम कर रही है। अभी कल्याण कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट के सीईओ के तौर पर बने रहेंगे। अब इसमें मिंत्रा और जबॉन्ग को भी शामिल कर दिया गया है। अनंत नारायण मिंत्रा और जबॉन्ग के सीईओ बने रहेंगे पर वो कृष्णमूर्ति को रिपोर्ट करेंगे। वहीं समीर निगम फोन पे के सीईओ बने रहेंगे। कल्याण और समीर दोनों बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे।

इससे पहले मई में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट को 1.05 लाख करोड़ रुपए (16 अरब डॉलर) में खरीदा था। वॉलमार्ट का फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सा है। इस डील में दूसरे को-फाउंडर सचिन बंसल को अपना 5.5 फीसदी हिस्सा बेचना पड़ा था। इसके बाद वो कंपनी से बाहर हो गए थे। अब दोनों की को-फाउंडर की फ्लिपकार्ट से विदाई हो चुकी है।

सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने 2007 में बेंगलुरू में फ्लिपकार्ट की स्थापना की। दोनों 2005 में आईआईटी दिल्ली में मिले थे और अमेजन में साथ काम किया था। उन्होंने ऑनलाइन किताबें बेचने से कारोबार शुरू किया था। इनकी कंपनी ने जॉन वुड्स की 'लीविंग माइक्रोसॉफ्ट टू चेंज दी वर्ल्ड' पहली किताब के तौर पर बेची थी।

फ्लिपकार्ट 2011 में सिंगापुर में पंजीकृत हुई थी। दूसरी तरफ वॉलमार्ट ने भारत में 2007 में कारोबरा शुरू किया था। उसने मई 2009 में अमृतसर में पहला स्टोर खोला था। अब वॉलमार्ट के पास भारत में फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी कंपनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन