न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडोनेशिया : ज्‍वालामुखी विस्‍फोट के बाद सुनामी का कहर, 43 की मौत, 600 से अधिक घायल

इंडोनेशिया में शनिवार को एक बार फिर सुनामी ने कहर बरपाया है। जिसमे 43 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 600 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Dec 2018 8:51:36

इंडोनेशिया : ज्‍वालामुखी विस्‍फोट के बाद सुनामी का कहर, 43 की मौत, 600 से अधिक घायल

इंडोनेशिया में शनिवार को एक बार फिर सुनामी ने कहर बरपाया है। जिसमे 43 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 600 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस घटना में मरने वालों की संख्‍या और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि ज्‍वालामुखी में विस्‍फोट के बाद समुद्र के नीचे हलचल हुई और इससे समुद्र के नीचे भूस्‍खलन हुआ। इसके कारण सुनामी की लहरें उठीं और कहर बरपाया। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि क्रैकटो ज्वालामुखी के 'चाइल्ड' कहने जाने वाले अनक ज्वालामुखी के फटने से यह सुनामी आई है।

indonesia,indonesia quake,indonesia tsunami,quake,tsunami,earthquake

इस सुनामी की लहरों ने शनिवार रात करीब 09:30 बजे इंडोनेशिया के दक्षिण सुमात्रा और पश्चिम जावा के समुद्री क्षेत्र में कहर बरपाया। इसकी चपेट में आने से कई इमारतें भी क्षतिग्रस्‍त हुई हैं। अधिकारियों ने यह सुनामी क्रैकटो ज्वालामुखी के 'चाइल्‍ड' कहे जाने वाले अनक क्रैकटो ज्वालामुखी के फटने से आने का अनुमान जताया है। इस घटना के बाद इंडोनेशिया की जियोलॉजिकल एजेंसी इसकी जांच में जुट गई है। प्रवक्ता ने कहा, "43 लोगों की मौत हुई है, 600 लोग घयाल हुए हैं और दो लोग लापता हैं।" इस सुनामी का सबसे ज्यादा असर जावा के बानतेन प्रांत स्थित पंडेगलांग इलाके पर पड़ा है। मृतकों में शामिल 33 लोग इसी इलाके से हैं। इस आपदा के चश्मदीद ओएस्टीन एंडरसन ने फेसबुक पर लिखा, 'मैं ज्वालामुखी की तस्वीरें ले रहा था, तभी समुद्र में उठ रही ऊंची-ऊंची लहरें जमीन पर 15-20 से मीटर अंदर तक पहुंच गईं। इसे देखकर मुझे वहां से भागना पड़ा।' वह कहते हैं, 'अगली लहर होटल एरिया तक जा पहुंचीं और सड़कों व कारों को तहसनहस कर दिया। किसी तरह मैं अपने परिवार के साथ वहां से निकलने में कामयाब रहा और जंगल के रास्ते ऊंचे इलाके तक पहुंचा। शुक्र है कि हम सब ठीक-ठीक है।'

indonesia,indonesia quake,indonesia tsunami,quake,tsunami,earthquake

बता दें कि इससे पहले सितंबर में इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आए ताकतवर भूकंप और इससे पैदा हुई सुनामी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 832 हो गई थी। यहां 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठी थीं और पानी द्वीप के अंदर घुस गया था।

पूर्वी इंडोनिशया के पापुआ प्रांत में 16 दिसंबर को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई थी। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, 16 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर 42 मिनट पर भूकंप आया। प्रांत की राजधानी जयापुरा से दक्षिण-पश्चिम में करीब 158 किलोमीटर दूर आए भूकंप की गहराई 61 किलोमीटर थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत