न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विशाखापट्टनम गैस लीक / घरों के दरवाजे तोड़कर निकाले जा रहे हैं लोग, एक हजार से ज्यादा बीमार

हादसा विशाखापट्टनम से करीब 30 किलोमीटर वेंकटपुरम गांव में हुआ। एक हजार से ज्यादा लोग बीमार हैं। 3 वेंटिलेेटर पर हैं। 15 बच्चों की हालत नाजुक है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 May 2020 12:53:12

विशाखापट्टनम गैस लीक / घरों के दरवाजे तोड़कर निकाले जा रहे हैं लोग, एक हजार से ज्यादा बीमार

आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापत्तनम में आज सुबह करीब 2:30 बजे बहुत बड़ा हादसा हुआ है। पॉलिमर कंपनी में हुए गैस रिसाव में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि हजारों लोग बीमार हैं। विजाग के पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, प्लांट में फंसे सभी लोगों को निकाल लिया गया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और कई गांव खाली कराए गए हैं। लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। हादसा विशाखापट्टनम से करीब 30 किलोमीटर वेंकटपुरम गांव में हुआ। एक हजार से ज्यादा लोग बीमार हैं। 3 वेंटिलेेटर पर हैं। 15 बच्चों की हालत नाजुक है।

शुरुआती रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि हादसा पॉली विनाइल क्लोराइड गैस (या स्टायरिन हो सकती है) के रिसाव के कारण हुआ। गैस के रिसाव के कारण फैक्ट्री कंपाउंड में मौजूद सैकड़ों लोग फंस गए और या तो बेहोश हो गए या सांस लेने में तकलीफ हुई।

isakhapatnam gas leak accident,styrene gas,lg polymers industry,andhra pradesh gas tragedy,news,news in hindi

अब तक जहरीली गैस रिसाव की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है। नगर निगम प्रशासन पानी ब्लोअर के माध्यम से गैस के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही सार्वजनिक सेवाओं को फिलहाल रोक दिया गया है। लोगों से घरों में रहने और मास्क (पानी में गीला करने के बाद) का उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है।

घरों के दरवाजे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला

इसके साथ ही गोपालपट्टनम के इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घरों के दरवाजे तोड़कर लोग बाहर निकाले जा रहे हैं। अभी तक 150 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही पांच गांवों को खाली करा लिया गया है।

मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के साथ ही नेवी के जवान भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। एनडीआरएफ की स्पेशल टीम लोगों का रेस्क्यू कर रही है। एनडीआरएफ के डीजी का कहना है कि लोगों की जान को बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है।

आपको बता दे, जो गैस लीक हुई, वह पीवीसी यानी स्टाइरीन कहलाती है। यह न्यूरो टॉक्सिन है। इसका केमिकल फॉर्मूला C6H5CH=CH2 होता है। यह सबसे लोकप्रिय ऑर्गनिक सॉल्वेंट बेंजीन से पैदा हुआ पानी की तरह बिना रंग वाला लिक्विड होता है। इसी से गैस निकलती है। यह दम घोंट देने वाली गैस है। यह सांसों के जरिए शरीर में चली जाए तो 10 मिनट में ही असर दिखाना शुरू कर देती है। यह गैस पॉलिस्टाइरीन प्लास्टिक, फाइबर ग्लास, रबर और पाइप बनाने के प्लांट में इस्तेमाल होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका