न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : आईपीएल में दर्शकों को लेकर बोले कोहली, हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं, मस्ती के लिए नहीं

लगातार सवाल खड़े होते हैं कि इस चर्चित संस्करण को बिना दर्शकों के रोचक बनाया जा सकता हैं या नहीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Sep 2020 9:18:16

IPL 2020 : आईपीएल में दर्शकों को लेकर बोले कोहली, हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं, मस्ती के लिए नहीं

आने वाले दिनों में 19 सितंबर को आईपीएल के अगले संस्करण की शुरुआत होने जा रही हैं। लेकिन चेन्नई टीम के सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने पर सुरक्षा से जुड़े सवाल खड़े हुए हैं। ऐसे में लगातार सवाल खड़े होते हैं कि इस चर्चित संस्करण को बिना दर्शकों के रोचक बनाया जा सकता हैं या नहीं। इसको लेकर अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली ने बोला हैं कि हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं, मस्ती के लिए नहीं। वह चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी और अन्य सदस्य टूर्नामेंट के जैव सुरक्षित वातावरण का सम्मान करें। आरसीबी के यूट्यूब कार्यक्रम ‘बोल्ड डायरीज’ में बात करते हुए 31 वर्षीय कोहली ने कहा कि कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान उन्हें क्रिकेट की कमी नहीं खल रही थी।

उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले दस वर्षों से लगातार खेल रहा था। इससे एक तरह से मुझे नए रहस्य का पता चला कि मुझे हर समय खेल की कमी नहीं खल रही थी। ’ कोहली अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं और उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और जैव सुरक्षित वातावरण के कारण लगाए गए प्रतिबंधों का सभी भागीदारों को अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए।

कोहली ने कहा, ‘हम सभी यहां क्रिकेट खेलने आए हैं। टूर्नामेंट के दौरान हर समय जैव सुरक्षित वातावरण का सम्मान करना जरूरी है। हम यहां मस्ती करने और इधर उधर घूमने और यह कहने के लिए नहीं आए हैं कि मैं दुबई में घूमना चाहता हूं। ’ उन्होंने कहा, ‘अभी हम इस तरह के दौर में नहीं जी रहे हैं। अभी हम जिस दौर से गुजर रहे हैं उसे स्वीकार करो और हमें आईपीएल का हिस्सा बनने का जो अधिकार मिला है उसको समझो। सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए और ऐसा व्यवहार नहीं करो जो परिस्थिति के विपरीत हो।’

दर्शकों की अनुपस्थिति जरूर महसूस होगी

पांच महीने बाद खेल में लौटने के बारे में कोहली ने कहा कि उन्हें लय हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। उन्होंने कहा, ‘दो महीने पहले तक आप यह नहीं सोच सकते थे कि हम आईपीएल में खेलेंगे। जब कल हमारा अभ्यास सत्र हुआ तो तब मुझे अहसास हुआ कि कितना अधिक समय बीत गया है। जब मैं अभ्यास सत्र के लिए जा रहा था तो थोड़ा नर्वस था। ’

टूर्नामेंट जैव सुरक्षित वातावरण में दर्शकों के बिना खेला जाएगा और कोहली ने कहा कि शुरू में यह अजीब लगेगा, लेकिन खिलाड़ी जल्द ही इससे सामंजस्य बिठा देंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि यह मुश्किल या अजीब नहीं होगा। मैंने पिछले दस वर्षों से बल्ले की गेंद को हिट करने की आवाज नहीं सुनी है। आखिरी बार ऐसा रणजी ट्रॉफी में हुआ था। लेकिन अपनी जिंदगी में किसी ने किसी समय हमने ऐसा किया है। ’

कोहली ने दर्शकों के बिना खाली स्टेडियमों में खेले जाने वाले घरेलू मैचों के संदर्भ में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘दर्शकों की अनुपस्थिति जरूर महसूस होगी लेकिन जल्द ही सभी इससे तालमेल बिठा लेंगे। ’ स्वास्थ्य संबधी प्रोटोकॉल के कारण मैदान पर जश्न मनाने के तरीके भी बदल गए हैं और कोहली ने कहा कि किसी के पास भी इनको अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘यह संतुलित होना चाहिए। आप स्वच्छंद होकर कुछ नहीं कर सकते। आप बच्चों की तरह व्यवहार नहीं कर सकते।’इस स्टार क्रिकेटर और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के घर में जनवरी में पहला बच्चा आने वाला है और कोहली ने कहा कि जब से उन्हें इस बारे में पता चला तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह अविश्वसनीय अहसास है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं इसको शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। ’

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय