न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : लोगों को जागरूक करने के लिए वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बजा अनोखा संदेश, यात्रीगण कृपया ध्यान दें...

ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए देश भर में अभियान चलाए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Mar 2020 2:36:12

कोरोना वायरस : लोगों को जागरूक करने के लिए वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बजा अनोखा संदेश, यात्रीगण कृपया ध्यान दें...

कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के अब तक 39 मामले हो गए हैं। केरल में कोरोना के 5 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। हालांकि हमारे देश के लिए अब तक राहत की बात ये है कि यहां कोरोना वायरस के अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। सरकार भी सतर्क है। बावजूद इसके लोगों के बीच डर का माहौल है और सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए देश भर में अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे ने भी एक कदम बढ़ाया है। जिसके अंतर्गत एक साउंड क्लिप तैयार किया गया है जो बिल्कुल ट्रेनों के अनाउंसमेंट की तरह ही है। इस साउंड क्लिप में यात्रियों को कोरोना वायरस के लक्षण और उससे बचने का उपाय बताया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम पीके पंजियार ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर इस क्लिप को तैयार किया गया है ताकि यात्री इससे बचने के उपाय जान सके।

साथ ही इसके अलावा यात्रियों के लिए कोरोना हेल्पडेस्क बनाया गया है। इसके अलावा बैनर होल्डिंग के जरिए कोरोना के लक्षण और उससे बचने के बारे में बताया जाएगा।

मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पर हो रहे इस अनाउंसमेंट का चर्चा यात्रियों में जोरो पर है। यात्री बकायदा अनाउंसमेंट को काफी गंभीरता से सुन रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन का यह प्रयास काफी अच्छा है डर नहीं बल्कि इससे बचने के उपाय लोगो को काफी राहत पहुंचा रहे हैं।

चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दुनिया में अब तक 1 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 3,400 से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस से मौत भी हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ