न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : रोगियों को छुपाने, गुमराह करने, अफवाह फैलाने वालों पर अब होगी कार्रवाई

चीन से पूरी दुनिया में फैला कोरोना वायरस अब भारतियों को भी अपना शिकार बना रहा है। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर इसको फैलने से रोकने के लिए मुस्तैदी के साथ काफी सक्रिय है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Mar 2020 11:22:39

कोरोना वायरस : रोगियों को छुपाने, गुमराह करने, अफवाह फैलाने वालों पर अब  होगी कार्रवाई

चीन से पूरी दुनिया में फैला कोरोना वायरस अब भारतियों को भी अपना शिकार बना रहा है। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर इसको फैलने से रोकने के लिए मुस्तैदी के साथ काफी सक्रिय है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने तो उन लोगों के लिए जेल समेत सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है जो कोरोनो वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए राज्य के प्रयास में सहयोग नहीं करते हैं। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि महामारी रोग अधिनियम की धारा 3 के तहत अधिकारियों को कोरोनो वायरस प्रकोप के मद्देनजर सभी आवश्यक कार्रवाई करने की शक्ति दी गई है। हम किसी भी संदिग्ध के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अगर वह टेस्ट कराने से इनकार करता है या अधिकारियों से दूर भागता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो ऐसे रोगियों को छुपाने, गुमराह करने या हेल्थ टीम को अपनी ड्यूटी करने से रोकता है। अगर जरूरत पड़ी तो कानून के हिसाब से ऐसे अपराधियों को जेल भी भेजा जाएगा।

coronavirus,coronavirus news,coronavirus in uttar pradesh,coronavirus outbreak,news,yogi adityanath

किसी को घबराने की जरूरत नहीं

मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह से तैयार है और राज्य में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी को भी घबराने की कोई जरूरत नहीं है और लोगों को सरकार द्वारा दी गई एहतियाती सलाह पर चलना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने एक जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें ग्रामीण इलाकों में लोगों को सावधानियों के बारे में बताया जा रहा है कि क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। हमने 800 डॉक्टरों को स्पेशल ट्रेनिंग दी है और राज्य भर में जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में 1,200 से अधिक बेड आरक्षित किए गए हैं। यूपी के सीएम 20 मार्च को एक और समीक्षा बैठक करेंगे जहां आगे की स्थिति पर फैसले लिए जाएंगे।

स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल बंद

मुख्यमंत्री के आदेश पर, यूपी सरकार ने एहतियात के तौर पर लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और आगरा समेत राज्य के 11 जिलों में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, क्लब और स्विमिंग पूल बंद कर दिए हैं। स्कूल, कॉलेज और संस्थान जहां परीक्षाएं नहीं हो रही हैं, वहां 22 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। सरकार ने बड़ी सभाओं को भी रद्द कर दिया है।

भारत में तीसरी मौत

बता दे, महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते एक 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में हुई इस मौत के बाद भारत में कोरोना वायस से मरने वालों की संख्या अब 3 हो गई है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से अभी 127 मरीज संक्रमित बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को महाराष्ट्र में 5 नए मामले सामने आए है। यह सभी नागरिक विदेशी हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में संख्या बढ़कर 44 हो गई और देश भर में कोरोना के विदेशी मरीजों की संख्या 36 हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर