न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार खोलने जा रही हाईटेक क्लीनिक, बगैर डॉक्टरों के होगा इलाज!

उत्तर प्रदेश सरकार अब प्रदेश के कुछ गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत हाईटेक क्लीनिक खोलने जा रही है। इस क्लीनिक में डॉक्टर की तैनाती नहीं होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Aug 2019 11:57:56

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार खोलने जा रही हाईटेक क्लीनिक, बगैर डॉक्टरों के होगा इलाज!

उत्तर प्रदेश सरकार अब प्रदेश के कुछ गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत हाईटेक क्लीनिक खोलने जा रही है। इस क्लीनिक में डॉक्टर की तैनाती नहीं होगी। मरीजों का इलाज टेली कॉन्फ्रेंसिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा। डॉक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्क्रीन पर रिपोर्ट देखेंगे और उसी हिसाब से दवा के बारे में सलाह देंगे। जिसके बाद वह दवा मरीज को मशीन से ही मिल जाएगी। इन हाईटेक क्लीनिक में ओपीडी का संचालन नर्स, लैब टेक्नीशियन ही करेंगे इसमें ऑटोमेटिक मशीन से खून की जांच होगी रक्तचाप की जांच होगी और दूर से बैठे हुए डॉक्टर टेली कॉन्फ्रेंसिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मरीजों से बात करेंगे।

यह प्रयोग एक मल्टीनेशनल कंपनी के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें सरकार 10 पीएचसी पर ओपीडी स्थापित करेगी जिसमें आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। पंजीकरण के लिए नर्स और मरीजों के खून का नमूना लेने के लिए लैब टेक्नीशियन तैनात किए जाएंगे और सभी पीएचसी सेंटर्स को कमान सेंटर से जोड़ा जाएगा। जहां से कैमरे की मदद से कमान सेंटर को मरीज अपनी बीमारी की जानकारी देंगे।

ऑटोमेटिक मशीनों से मरीज के बीपी और जरूरी जानकारी की रिपोर्ट कमांड सेंटर को मिलेगी और उसी के आधार पर कमांड सेंटर में बैठे हुए डॉ मरीज का इलाज करेंगे। जानकारी के मुताबिक 10 जिलों में 11 अस्पतालों का चयन किया गया है जिसमें गोरखपुर की अर्बन हेल्थ पोस्ट रामपुर, वाराणसी की अर्बन हेल्थ पोस्ट, श्रावस्ती, बहराइच बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, चंदौली, सोनभद्र, चित्रकूट और फतेहपुर शामिल हैं। इन सेंटर्स पर प्रयोग के तौर पर विदेशी मदद से लगने वाली ऑटोमेटिक मशीनें लगाई जाएंगी और उन्हीं के जरिए इलाज होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत