न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विकास दुबे की मां ने फरार छोटे बेटे से करी अपील, कहा - सरेंडर कर दो वरना मार देगी पुलिस

एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे (Vikas Dubey) की मां सरला देवी ने अपने छोटे बेटे दीप प्रकाश दुबे से सरेंडर करने की अपील की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Jul 2020 10:37:22

विकास दुबे की मां ने फरार छोटे बेटे से करी अपील, कहा - सरेंडर कर दो वरना मार देगी पुलिस

एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे (Vikas Dubey) की मां सरला देवी ने अपने छोटे बेटे दीप प्रकाश दुबे से सरेंडर करने की अपील की है। बता दे, दीप प्रकाश दुबे बिकरू हत्याकांड के बाद से ही फरार है। लखनऊ पुलिस ने दीप प्रकाश पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसके खिलाफ विनीत पांडे की तहरीर पर कृष्णानगर थाने में धोखाधड़ी और रंगदारी के मामले में एफआई आर दर्ज है। मां सरला देवी ने कहा दीप प्रकाश सामने आ जाओ और सरेंडर कर दो, नहीं तो पुलिस तुम्‍हें मार देगी। मां का कहना है कि विकास के भाई होने की वजह से तुम्हें छुपने की जरूरत नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, दीप प्रकाश दुबे अपने भाई के साथ जुर्म में साझीदार रहा है। 2/3 जुलाई की रात 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से ही वह फरार चल रहा है। पुलिस की मानें तो वह लखनऊ में ही कहीं छिपा है, लेकिन लगतार अपनी लोकेशन बदल रहा है। लखनऊ स्थित उसके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है जो हर आने जाने वालों पर नजर रख रही है।

बुधवार को मां सरला देवी ने कहा, 'दीप प्रकाश कृपया कर सामने आ जोओ और सरेंडर करो। नहीं तो पुलिस तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार देगी। तुम्हें पुलिस की सुरक्षा मिलेगी, क्योंकि तुमने कुछ नहीं किया है। भाई विकास से रिश्ता होने की वजह से मत छिपो।'

बता दें कि लखनऊ की कृष्णा नगर कोतवाली में विकास दुबे और दीपक दुबे के खिलाफ विनीत पांडे ने एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी कि उसकी नीलामी में खरीदी कार को धोखाधड़ी से दोनों भाइयों ने हड़प लिया था और रंगदारी मांग रहे थे। इसी मुकदमे में फरार चल रहा है दीप प्रकाश दुबे। जिसके बाद डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका