न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाराणसी - टला बड़ा हवाई हादसा: रनवे पर टकराने से बचे विमान, 363 की बाल-बाल बची जान

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे दो विमान टकराने से बच गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Jun 2018 12:00:49

वाराणसी - टला बड़ा हवाई हादसा: रनवे पर टकराने से बचे विमान, 363 की बाल-बाल बची जान

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे दो विमान टकराने से बच गए। अधिकारियों की मानें तो एक विमान के पायलट की लापरवाही से 363 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी। दूसरे पायलट ने सूझबूझ से काम लेते हुए हादसे को टाल दिया। मामले की रिपोर्ट बीसीएएस (नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो) तथा डीजीसीए (नागर विमानन निदेशालय) को भेज दी गई है।

इंडिगो एयरलाइंस का विमान (6ई-3175) 180 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए रनवे पर पहुंच गया था। उड़ान भरने के लिए पूरी गति में आ चुका था। इसी समय स्पाईसजेट एयरलाइंस का विमान (एसजी-705) भी हैदराबाद जाने के लिए 183 यात्रियों को लेकर होल्डिंग प्वाइंट से 10 मीटर रनवे की तरफ चला गया। इंडिगो विमान के पायलट ने रनवे पर सामने दूसरे विमान को देखते ही इमर्जेंसी ब्रेक लगा दिए। उधर, स्पाइसजेट के पायलट ने भी विमान को रोका। इससे दोनों विमान में बैठे सभी यात्री बाल-बाल बच गए। इसके बाद दोनों विमानों को वापस लाकर एप्रेन पर खड़ा कर दिया गया।

तेज रफ्तार इंडिगो एयरलाइंस के विमान में इमरजेंसी ब्रेक लगने से यात्री भयभीत हो गए। पायलट विमान को वापस एप्रन ले आया। इंडिगो के विमान की जांच की गई। डेढ़ घंटे देरी से विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। उधर, स्पाईसजेट के पायलट को अफसरों ने बुलाकर पूछताछ की।

एयरपोर्ट निदेशक एके राय ने बताया कि स्पाईसजेट के पायलट ने गलती कर दी थी। उसे तत्काल बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद जाने दिया गया। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। विभागीय जांच की जायेगी।

स्पाइस जेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने कहा, "मामला तकनीकी से जुड़ा है। किसकी गलती है, ये जांच का विषय है। मुख्यालय से निर्देश के बाद अवगत करा दिया जायेगा।"

इंडिगो के प्रबंधक का इनकार
एक तरफ एयरपोर्ट निदेशक एके राय की ओर से पूरे मामले की पड़ताल के बाद बीसीएएस तथा डीजीसीए को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है, वहीं दूसरी ओर इंडिगो के स्थानीय प्रबंधक अभिजीत का इस तरह की घटना से ही इनकार किया जा रहा है। कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत