न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / कोरोना का डर नहीं, रोक के बावजूद नाग पंचमी पर अखाड़े में हुआ दंगल, बिना मास्क नजर आए लोग

लोहटिया के बड़ा गणेश अंतरराष्ट्रीय अखाड़े में शनिवार को प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jul 2020 5:50:35

उत्तर प्रदेश / कोरोना का डर नहीं, रोक के बावजूद नाग पंचमी पर अखाड़े में हुआ दंगल, बिना मास्क नजर आए लोग

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में सभी तरह के सामूहिक आयोजनों पर लोग लगी हुई है लेकिन इसके बावजूद कई लोग केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए नियमों का पालन नहीं कर रहे है। ऐसे में आज नाग पंचमी के दौरान वाराणसी में रोक के बावजूद भी दंगल का आयोजन किया गया। दरअसल, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इस साल नाग पंचमी पर मंदिरों और नाग कूपों पर लगने वाले मेले पर रोक लगा दी थी। साथ ही अखाड़ों में होने वाले दंगल कुश्ती के आयोजन पर जिला प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन लोहटिया के बड़ा गणेश अंतरराष्ट्रीय अखाड़े में शनिवार को प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन हुआ।

नाग पंचमी के अवसर पर अखाड़ा समिति की ओर से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान पहलवानों ने एक-दूसरे को जमकर पटखनी दी। कुछ लोग अखाड़े में मुंह पर मास्क लगा कर खड़े थे, तो वहीं पहलवान बेधड़क एक-दूसरे के साथ मल्लयुद्ध करने में लगे हुए थे। उधर, अंतरराष्ट्रीय अखाड़ा बड़ा गणेश के उस्ताद उत्तर प्रदेश केसरी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाले स्व लल्लु पहलवान स्मृति विराट कुश्ती दंगल का कार्यक्रम कोरोना महामारी के वजह से स्थगित है। आखाड़े पर केवल श्रृंगार पूजा-अर्चना का कार्य हुआ। अखाड़े में सीखने वाले पहलवानों ने कुश्ती लड़ी है। इस दौरान सभी ने मास्क लगाया हुआ था और हाथों को सैनिटाइज किया था।

इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि कहीं से भी महामारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया गया होगा तो आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

आपको बता दे, देश में कोरोना के 13 लाख से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ चुके है। पिछले दो दिनों में देश में कोरोना के एक लाख के करीब मरीज सामने आए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 13,36, 861 कोरोना के पुष्ट मामले पाए गए हैं। संक्रमण से देश में मृतकों की दर 2.3% है और ठीक होने वालों की दर 63.5% है।

उत्तर प्रदेश की बात करे तो प्रदेश में पिछले 24 घंटे में राज्य में 2 हजार 712 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। गुरुवार को कोरोना के 2 हजार 529 नए मरीज सामने आए थे। आज मिले मरीजों के बाद प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 60,771 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को 50 संक्रमितों की जान गई है। अब तक राज्य में 1 हजार 348 संक्रमितों की कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मौत हुई है। अब राज्य में 21 हजार 711 एक्टिव केस हैं। जबकि, 37 हजार 712 ठीक हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल