न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाराणसी / अब हफ्ते में तीन दिन रहेगा टोटल लॉकडाउन, जानें कब-कब

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि अब हफ्ते में चार दिन ही दफ्तर और बाजारें खुल सकेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Jul 2020 9:36:11

वाराणसी / अब हफ्ते में तीन दिन रहेगा टोटल लॉकडाउन, जानें कब-कब

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। वहीं, वाराणसी में अब हफ्तें में तीन दिन टोटल लॉकडाउन रहेगा। बता दे, शनिवार को वाराणसी में 102 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 हजार 924 तक पहुंच गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 1 हजार 56 है। अब तक कुल 829 मरीज स्वस्थ होकर घरों को जा चुके हैं। वहीं 5 हजार 535 की रिपोर्ट पेंडिंग है।

हफ्तें में चार दिन खुलेंगे दफ्तर और बाजार

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि अब हफ्ते में चार दिन ही दफ्तर और बाजारें खुल सकेंगी। सभी दुकानें और निजी कार्यालय केवल मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को खोले जाएंगे, जबकि सप्ताह के 3 दिन यानी शनिवार, रविवार और सोमवार को पूर्ण बंदी रहेगी। यह व्यवस्था 15 अगस्त 2020 तक जारी रहेगी। तीन दिन की साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानों को बंद करने के समय में भी बदलाव किया गया है। अब सभी प्रकार की दुकानें, मार्केट, मार्केट कॉम्प्लेक्स सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुल सकेंगे। पहले शाम चार बजे तक ही खोलने की इजाजत थी। रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए धारा-144 में आंशिक संशोधन किया गया है। अभी तक दुकानें व कार्यालय सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन खुलते थे। अब मंगलवार से शुक्रवार तक चार दिन खुलेंगे। यानी मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को दुकानें और दफ्तर खुलेंगे। शनिवार, रविवार व सोमवार को बन्दी रहेगी।

इन्हें रहेगी छूट

गाइडलाइन के मुताबिक बैंक, एलआईसी, दवाई, दूध, सब्जी, ट्रांसपोर्ट, कुरियर, दवा मण्डी, सब्जी मण्डी, रसोई गैंस, पेट्रोल पम्प को बन्दी वाले दिनों में भी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति मिली है। दूध व सब्जी मंडी पहले की तरह सुबह खुलेंगी। इतना ही नहीं केंद्र व राज्य सरकार के दफ्तरों को खोलने को लेकर विभागाध्यक्ष निर्णय लेंगे। 50% कर्मचारियों के साथ सरकारी दफ्तर खुल सकेंगे।

शनिवार को यहां मिले मरीज

शनिवार को वाराणसी में 102 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। नए संक्रमित मरीज जद्दूमंडी थाना लक्सा, कैवल्य धाम कॉलोनी, सिद्धार्थ विहार अपार्टमेंट, खोजवां दुर्गाकुंड, रोहित नगर लंका, लंका, बिरदोपुर महमूरगंज, लैंड मार्क टावर लालपुर, मीरघाट दशाश्वमेध, उपासना नगर अमरा, मेहंदीगंज मिर्जामुराद, भिखारीपुर डीरेका, अजय नगर कॉलोनी टकटकपुर, श्रीनगर कॉलोनी, कृष्णा नगर कॉलोनी सामनेघाट भगवानपुर, कबीरचौरा, नवाबगंज छित्तूपुर, मकबूल आलम रोड खजुरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, पीएसी भूलनपुर, विश्वनाथ मंदिर, पचपेड़वा, पुलिस क्षेत्राधिकारी भेलूपुर कार्यालय, ढेलवरिया जैतपुरा, फुलवरिया, चांदमारी शिवपुर, लालपुर पांडेपुर, इंद्रपुर शिवपुर में मिले संक्रमित।

इसके अलावा मैदागिन, भोजूबीर, पांडेयपुर, हुकूलगंज दैत्रा बीर बाबा मंदिर के पास, शिवपुर, चौक, खजुरी लालपुर, लालपुर पहडिय़ा, कोतवाली, रामेश्वर पुलिस स्टेशन, सिंहपुर, जवाहर नगर कॉलोनी, भोपापुर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रीजनल ऑफिस कचहरी, राजाबाजार नदेसर, शीतला धाम कॉलोनी नेवादा सुंदरपुर, लोक विहार कॉलोनी गौतम नगर रोड लंका सुसुवाही, शिवराज नगर महमूरगंज, कामायनी नगर पिशाचमोचन, गुप्ता इन होटल नदेसर, सुंदरपुर नरिया, रूम नंबर 168 धनवंतरी हॉस्पिटल बीएचयू, कोतवाली, खोजवां, नगवां, चेतगंज, नक्खीघाट, हीरामनपुर सारनाथ, काजी सराय बड़ागांव, रसूलपुर, औसानगंज गोलाबाग, मच्छोदरी पार्क, उदयपुर, मंगारी ब्लॉक, शंकरपुरम कॉलोनी कैंट, गणेश महाल गोदौलिया, सुदामापुर बड़ी गैबी, गौतम बिहार कॉलोनी शिवपुर, केदारेश्वर नगर सामनेघाट लंका, आगागंज जैतपुरा, शीतला धाम कॉलोनी नेवादा सुंदरपुर, 24 डुमरांव बाग कॉलोनी लंका, सरसौली भोजूबीर शम्मो माता मंदिर के पीछे, मैक्सवेल हॉस्पिटल व मलदहिया से भी मरीज मिले। अब यह क्षेत्र नए हॉटस्पॉट बनेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें