न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंह में बॉटल, गले में फंदा, जेब में मिला तीन पन्ने का सुसाइड नोट

उत्तर प्रदेश के भदोही ज‍िले के एक व‍िद्यालय से आत्महत्या का चौकाने वाला मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Mar 2020 9:22:07

मुंह में बॉटल, गले में फंदा, जेब में मिला तीन पन्ने का सुसाइड नोट

उत्तर प्रदेश के भदोही ज‍िले के एक व‍िद्यालय से आत्महत्या का चौकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी के भदोही जिले में नवोदय विद्यालय में उस समय सनसनी मच गई जब हॉस्टल के टॉयलेट में 12 वीं के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थित‍ियों में रस्सी से लटकता हुआ मिला। हैरानी की बात है क‍ि उसके मुंह में एक बॉटल घुसी हुई थी। पुलिस को छात्र की पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में छात्र ने ल‍िखा क‍ि व‍िद्यालय में पढ़ाई अच्छी होती है, इसल‍िए छोटी बहन को भी यहीं पढ़ने द‍िया जाए। इन सब बातों से पुल‍िस अब असमंजस में है क‍ि यह आत्महत्या है या हत्या?

घटना शुक्रवार देर रात की है जब 12वीं का छात्र अमित कुमार बिन्द अपने कमरे में काफी समय तक नहीं लौटा तो साथी छात्रों ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दी। काफी खोजबीन करने के बाद छात्र का शव हॉस्टल के बाथरूम में मिला। बाथरूम में एक रस्सी के सहारे छात्र का शव लटका हुआ था। स्कूल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस और मृतक छात्र के परिजनों को दी।

student,suicide,school,hostel,toilet,suspicious death,bhadohi,up,crime news

मृतक छात्र के पिता ने आशंका जताई है क‍ि अमित का फिजिक्स का पेपर अच्छा न होने की वजह से उसने आत्महत्या की होगी। पिता का कहना है क‍ि उसने उन्हें बताया था क‍ि फिजिक्स का पेपर अच्छा नहीं हुआ, जिसको लेकर वह काफी चिंत‍ित था। पिता का कहना है कि जब उनके बेटे ने पेपर खराब होने की बात बताई थी तो उन्होंने उसे समझाया भी था क‍ि कोई बात नहीं, अब आगे की तैयारी अच्छे से करो।

student,suicide,school,hostel,toilet,suspicious death,bhadohi,up,crime news

आत्महत्या को लेकर उठ रहे सवाल

मृतक छात्र को स्कूल में रस्सी कैसे मिली और उसके मुंह में मिली बॉटल इस मामले में संदेह भी पैदा कर रही है। सुसाइड नोट जो मिला है वह तीन पन्ने का है जिसमें लिखा है क‍ि मेरे अंदर नकारात्मक विचार आ रहे हैं। साथ ही अपने पिता के लिए उसमे लिखा है क‍ि मेरी छोटी बहन को नवोदय में ही पढ़ने दिया जाए और छोटे भाई की तैयारी कराकर उसे भी नवोदय भेजा जाए। नवोदय में पढ़ाई अच्छी होती है।

इस पूरे मामले को लेकर भदोही के ज‍िलाध‍िकारी राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर यह आत्महत्या का मामला है लेकिन छात्र में मुंह में एक छोटी बॉटल भी मिली है जिसको लेकर कई सवाल उठ रहे है। जिलाधिकारी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अगर जांच में अन्य तथ्य पाए जाएंगे तो उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ