#WATCH Allahabad HC said religious conversion isnt necessary for marriage. Govt will also work to curb Love-Jihad, well make a law. I warn those who conceal identity & play with our sisters respect, if you dont mend your ways your Ram naam satya journey will begin: UP CM pic.twitter.com/7Ddhz15inS
— ANI UP (@ANINewsUP) मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर और जब्ती की कार्यवाई करती है तो सपा के अध्यक्ष को बुरा लगता है। उन्होंने कहा कि सपा दंगे करवाना चाहती है, लेकिन सरकार होने नहीं देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति की जो शुरुआत हुई है, वह दिवाली बाद ऑपरेशन शक्ति में बदली जाएगी और अपराधियों की तरह इनका भी राम नाम सत्य होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी पूछते थे कि राम मंदिर कब बनेगा, लेकिन अब तो हमने शिलान्यास कर दिया है। बता दें कि धर्म परिवर्तन को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। अदालत ने विपरीत धर्म के जोड़े की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि एक याची मुस्लिम तो दूसरा हिंदू है। लड़की ने 29 जून 2020 को हिंदू धर्म स्वीकार किया और एक महीने बाद 31 जुलाई को विवाह कर लिया। कोर्ट ने कहा कि रिकार्ड से स्पष्ट है कि शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया गया।













