न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : ट्रिपल तलाक की शिकायत के बाद ससुराल वालों ने काट दी महिला की नाक

ट्रिपल तलाक की तहरीर वापस न लेने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी बहू को जमकर पीटा और बाद में उसकी नाक काट दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Aug 2019 2:28:59

उत्तर प्रदेश : ट्रिपल तलाक की शिकायत के बाद ससुराल वालों ने काट दी महिला की नाक

ट्रिपल तलाक से जुड़ा एक उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रिपल तलाक की तहरीर वापस न लेने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी बहू को जमकर पीटा और बाद में उसकी नाक काट दी। मदद के लिए आए उसके बहनोई को भी ससुराल पक्ष के लोगों ने ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। हमले में पीड़िता और उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। यह घटना सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र की है।

दोनों घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पीड़िता के घरवालों ने ससुराल पक्ष की दो महिलाओं सहित 4 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

दरअसल, 14 मई 2019 को पीड़िता का विवाह महमूदाबाद कोतवाली इलाके के रहने वाले सद्दाम से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के अगले दिन 15 मई को पति ने किसी काम का बहाना बनाकर उससे 35 हजार रुपये लिए और घर से बाहर चला गया। फिर एक माह बाद उसके पति ने उसे फोन किया और दहेज में मोटरसाइकिल देने की मांग की। जिस पर पीड़िता ने असमर्थता जताई। इसी बात को मुद्दा बनाकर 3 अगस्त को उसके पति सद्दाम ने फिर फोन किया और उसने फोन पर ही तीन बार तलाक-तलाक कह दिया। पीड़िता के परिवार वालों के इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मुकदमा पंजीकृत कर दिया। पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपी पति ने पीड़िता पर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया। लेकिन पीड़िता ने तहरीर वापस नहीं ली। तब पीड़िता के पति और उसके परिवार वालों ने पीड़िता की जमकर पिटाई की और धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी। इतना ही नहीं बीच बचाव कराने आए उसके बहनोई को भी परिवार के लोगों ने जमकर पीटा। बाद में पीड़िता और उसके बहनोई को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।

इस पूरे मामले में सीतापुर के पुलिस अधीक्षक एल।आर। कुमार कहना है कि दो दिन पहले एक पति द्वारा पत्नी को फोन पर ट्रिपल तलाक देने की शिकायत मिली थी जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था। समझौता कराने का प्रयास किया गया। लेकिन समझौता नहीं हो पाया। बाद में इस संबंध में ट्रिपल तलाक एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आगे की छानबीन की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत