न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीएम योगी बोले - अविश्वास प्रस्ताव से हुआ साबित, 2019 में पूर्ण बहुमत के साथ फिर बनेगी मोदी सरकार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी की किसान रैली को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर दिए गए संसद में भाषण को लेकर तंज कसा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jul 2018 3:38:14

सीएम योगी बोले - अविश्वास प्रस्ताव से हुआ साबित, 2019 में पूर्ण बहुमत के साथ फिर बनेगी मोदी सरकार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी की किसान रैली को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर दिए गए संसद में भाषण को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पूरे देश और दुनिया ने देखा कि कोई व्यक्ति अपने आप को किस रूप में प्रस्तुत करता है।

- सीएम योगी ने कहा देश-दुनिया ने देखा और सुना कि वे पप्पू हैं और पप्पू ही रहेंगे। सीएम योगी ने कहा कि हमने देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने हर प्रश्न का उत्तर कैसे दिया और उनके आरोपों को खारिज कर दिया। अविश्वास प्रस्ताव पूर्ण बहुमत के साथ पराजित किया गया था, यह 2019 का संकेत था। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में बीजेपी, पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और भारत को दुनिया से पहले एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगी।

- सीएम योगी ने कहा, शाहजहांपुर की धरती क्रांतिकारियों की धरती है। किसानों की धरती है। आजादी के बाद से किसान कभी भी राजनीति का एजेंडा नहीं बने थे, लेकिन ये पहली बार इस सरकार में हुआ। किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कई योजनाएं चालू की गई हैं। गन्ना किसानों को गन्ना मुल्यों के भुगतान कराने में हमारी सरकार सक्षम हुई है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में 34 हजार किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ है।

- सीएम योगी ने कहा," पहली बार उत्तर प्रदेश के अंदर 1 लाख करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में भेजने का काम किया। 2 करोड़ 33 लाख किसान इससे लाभान्वित हुए। पहली बार प्रदेश के अंदर गेहूं, धान, दलहन, तिलहन का किसानों को उचित दाम देने का काम हुआ है। सीएम योगी ने किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा," अकेले सीतापुर जनपद में 71 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। प्रदेश की सरकार जब बनी थी तब इन जनपदों से 8 लाख किसानों का ऋण माफ करने का काम किया गया था।"

- सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में 7 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद होती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सीधे किसानों से 37 लाख मीट्रिक टन पिछली बार और इस बार 53 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। सीएम योगी ने कहा कि पिछले 4 साल के दौरान अनेक योजनाएं देश के हित के लिए लागू हुईं है। ये योजनाएं बिना किसी मजहब, जाति और धर्म को देखते हुए चल रही हैं।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल