न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री योगी पूछते रहे, क्यों हो रहे अपराध... अफसर सोते रहे, तस्वीरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पुलिस वीक में सीनियर अफसरों को सम्बोधित कर उन्हें कानून व्यवस्था व जनता के प्रति व्यवहार सुधारने की की नसीहत दे रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Dec 2018 3:04:03

मुख्यमंत्री योगी पूछते रहे, क्यों हो रहे अपराध... अफसर सोते रहे, तस्वीरें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार विपक्षियों के निशाने पर है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पुलिस वीक में सीनियर अफसरों को सम्बोधित कर उन्हें कानून व्यवस्था व जनता के प्रति व्यवहार सुधारने की की नसीहत दे रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री की बातों का अफसरों पर कितना असर आ रहा है ये भाषण के दौरान देखने को नजर आया। यूपी 100 भवन में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था और अपराध की चर्चा करते हुए कहा कि जब पुलिस के कामकाज में सरकार का कोई दखल नहीं है तो रिजल्ट क्यों नहीं आ रहा है? बीते सालों से अपराध की तुलना न करें। अपराध हर हाल में कम होने चाहिए। पुलिस की एक लापरवाही पूरे महकमे और सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर देती है। मुख्यमंत्री सीनियर अफसरों को नसीहत दे रहे था वही इस दौरान उनके सामने ही वरिष्ठ पुलिस अफसर सोते रहे। मुख्यमंत्री अफसरों को नसीहत दे रहे थे कि पुलिस वाले जनता का बल बनें, उनके लिए बला न बनें, लेकिन इस दौरान सम्मेलन में मौजूद नीलाब्जा चौधरी, डीपीएन पांडे समेत कई अफसर सोते या जम्हाई लेते रहे। पुलिस अफसरों के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये पर आला अधिकारी कोई भी टिप्पणी करने से कतराते रहे। कई बार कॉल करने के बाद भी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने फोन नहीं उठाया।

uttar pradesh,police,yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब पुलिस के कामकाज में सरकार का कोई दखल नहीं है तो रिजल्ट क्यों नहीं आ रहा है? बीते सालों से अपराध की तुलना न करें। अपराध हर हाल में कम होने चाहिए। पुलिस की एक लापरवाही पूरे महकमे और सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर देती है। उन्होंने कहा मुझे आश्चर्य होता है कि आज भी मुझे इन सब मामलों में बार-बार फोन करने पड़ते हैं। इसकी आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। अगर आम आदमी की शिकायतें प्रतिदिन सुनी जाएं और उसका समयबद्ध समाधान हो तो समस्या अपने आप कम हो जाएंगी।

पुलिस को अपने मानवीय चेहरे को सुधारने की जरूरत

- योगी ने कहा कि पुलिस को अपने मानवीय चेहरे को सुधारने की भी जरूरत है। उन्होंने दोहराया कि खराब छवि तथा अपराधियों से साठगांठ रखने वाले इंस्पेक्टर को थाने की जिम्मेदारी न दें। जहां बार-बार घटनाएं हो रही हैं उन पर भी कार्रवाई करें। आप लोगों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।

uttar pradesh,police,yogi adityanath

- मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। हम अच्छे कामों को कैसे हाईलाइट कर सकें, इसके बारे में भी काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो काम दूसरे किसी राज्य की पुलिस ने किया हो और आप उसे अपना बता कर प्रचारित करने लगें। इससे आपकी ही फजीहत होगी।

- मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी-कभी किसी खराब पुलिस अधिकारी की पोस्टिंग हो जाती है। जब उसके खिलाफ कार्रवाई होती है तो संबंधित जिले के लोग भगवान को प्रसाद चढ़ाते हैं कि ‘चलो मुक्ति मिली’। इसी तरह अच्छा काम करने वाले अफसरों के तबादले पर भी लोग बताते हैं कि साहब वह अच्छा अफसर था, उसे कुछ दिन और रहने देते।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत