न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथरस केस / पुलिस का दावा - दलित लड़की को इंसाफ दिलाने की आड़ में यूपी में दंगे कराने की थी साजिश

हाथरस कांड को लेकर लगातार जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार के द्वारा जिस एसआईटी का गठन किया गया था, उसने इस पूरे मामले में पूछताछ तेज कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 2:20:16

हाथरस केस / पुलिस का दावा -  दलित लड़की को इंसाफ दिलाने की आड़ में यूपी में दंगे कराने की थी साजिश

हाथरस कांड को लेकर लगातार जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार के द्वारा जिस एसआईटी का गठन किया गया था, उसने इस पूरे मामले में पूछताछ तेज कर दी है। एसआईटी की ओर से गुरुवार को ही गांव के करीब 40 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस सौंपा गया था, अब शुक्रवार को पूछताछ हो रही है। वहीं, हत्या के मामले की जांच रही एजेंसियों को इस पूरी घटना में एक बड़ी साजिश की आहट मिली है। जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे इस मामले में कई चेहरे सामने आने लगे हैं। जांच एजेंसियों को इस पूरी घटनाक्रम में भीम आर्मी से लेकर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (Popular Front of India) और विदेशी फंडिंग (Foreign Funding) से लेकर खनन माफिया तक से कनेक्शन जुड़ने के संकेत मिल रहे हैं। यूपी पुलिस ने इन सबके बीच दावा किया है कि दलित लड़की को इंसाफ दिलाने की आड़ में यूपी में दंगा भड़काने की कोशिश की जा रही थी और इसके लिए विदेशों से पैसे भेजे जा रहे थे।

यूपी पुलिस ने दावा किया है कि हाथरस के बहाने उत्तर प्रदेश में बड़ी साजिश को अंजाम देने की ​तैयारी थी। मामले की जांच में कई अहम जानकारियां मिलने के बाद पुलिस अब एक्शन में आ गई है और इस षड्यंत्र को अंजाम देने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। यूपी में शांति भंग करने करने के आरोप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के मुखपत्र के संपादक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि गिरफ्तार संपादक शाहीन बाग के पीएफआई दफ्तर का सचिव भी है। पुलिस उसे रिमांड पर लेना चाहती है, जिससे इस पूरे मामले की सही जानकारी का पर्दाफाश किया जा सके। जांच के बीच हाथरस में हिंसा फैलाने की इस साजिश में भीम आर्मी का नाम भी सामने आया है। जांच एजेंसियों को ऐसे सबूत हाथ लगे हैं जो इस ओर इशारा कर रहे हैं कि हाथरस की आड़ में पीएफआई और भीम आर्मी मिलकर दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे थे।

इस मामले में विदेशी फंडिंग की बात सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले से जुड़े सभी संदिग्ध लोगों के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है। जांच में इस बात के भी संकेत मिले हैं कि पीएफआई ने अपने इस षड्यंत्र में भीम आर्मी को शामिल किया और यूपी में दंगा फैलाने के लिए फंडिंग की। शुरुआती जांच में एक संदिग्ध के अकाउंट में भारी ट्रांजेक्शन हुआ है। अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के अकाउंट की जांच की जा रही है। इसके साथ ही यूपी पुलिस को पश्चिमी यूपी के एक खनन माफिया के भी इस मामले में फंडिंग के सुराग हाथ लगे हैं।

डीआईजी हाथरस पहुंचे

वहीं, गांव में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है, चप्पे-चप्पे में पुलिसबल तैनात है। वहीं, पीड़िता के परिवार के घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे से नज़र रखी जा रही है। एसआईटी की ओर से गांव वालों से घटना स्थल, घटना के बाद अंत्येष्टि स्थल के बारे में जानकारी ली जाएगी। उस वक्त घटनास्थल पर कौन-कौन मौजूद था और किसने क्या देखा। इस बीच शुक्रवार को ही डीआईजी शलभ माथुर हाथरस पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। शलभ माथुर ने कहा कि यहां आकर उन्होंने इंतजाम का जायजा लिया है, परिवार सुरक्षा से संतुष्ट है। बता दे, हाथरस की घटना के बाद पीड़िता के परिवार की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। परिवार का कहना है कि उन्हें गांव में खतरा है, ऐसे में वो गांव छोड़ना चाहते हैं। प्रदेश सरकार की ओर से अब पीड़िता के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पर्सनल सुरक्षागार्ड्स के अलावा घर और गांव में पुलिस मौजूद है, साथ ही सीसीटीवी कैमरे से हर किसी पर नज़र रखी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल